फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शंकरपुर घाट पर पत्नी को चाकुओं से गोदा

शंकरपुर घाट पर पत्नी को चाकुओं से गोदा

Fri, 20 Oct 2017 11:26 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
शंकरपुर घाट पर पत्नी को चाकुओं से गोदा
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर स्थित शंकरपुर घाट के समीप पति ने पत्नी को चाकुओं से गोदकर हत्या करके शव को यमुना नदी में फेंकता इससे पहले ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के विरोध के चलते ही पति वहां से भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस लहूलुहान महिला को उपचार को जिला अस्पताल लाई। हालत गंभीर होने के कारण आगरा रैफर कर दिया।
विज्ञापन


थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला दखल कोटला रोड बंबा चौराहा निवासी मीना देवी (24) पत्नी नरेंद्र उर्फ सोनू का अपने ही पति से कुछ दिन पूर्व विवाद हो गया था। विवाद को लेकर ही दोनों में अनबन रहती थी। दिवाली के दिन ही नरेंद्र उर्फ सोनू पत्नी मीना देवी को बाइक से थाना बसई मोहम्मदपुर के अंतर्गत शंकरपुर घाट के समीप ले गया।
विज्ञापन


उसने पत्नी को बाइक से उतारकर उसके ऊपर चाकुओं से हमला करना शुरू कर दिया। महिला बचाओ के लिए चीख-पुकार मचाई तो राहगीरों के साथ, आस-पास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों के पहुंचते ही नरेंद्र बाइक को लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने थाना पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष बसई मोहम्मदपुर भानुप्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने के कारण उसे आगरा रैफर कर दिया। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मीना देवी का पति नरेंद्र उर्फ सोनू चाकुओं से गोदकर हत्या करने के बाद शव यमुना में फेंकना चाहता था। घायल महिला के पिता भोलेशंकर पुत्र ऐदल सिंह संतोष नगर रैपुरा रोड फिरोजाबाद की तहरीर पर पति नरेंद्र उर्फ सोनू के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed