{"_id":"59e788e64f1c1baf678b6693","slug":"31508346086-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली की खरीदारी से गुलजार रहे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली की खरीदारी से गुलजार रहे बाजार
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
दीवाली
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दिवाली के लिए बुधवार को खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। पूरे दिन प्रमुख बाजारों में मेला जैसा माहौल रहा। इस दौरान लोगों ने घरेलू सामान के अलावा नए कपड़े, आभूषण, घरों को सजाने के सामान, बंदनवार आदि खरीदे। सबसे ज्यादा भीड़ लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और पटाखों की दुकानों पर दिखी। वहीं नरक चतुर्दशी पर शाम को दीप जलाकर सुख-समृद्धि की कामना की गई।
दिवाली के लिए खरीदारी करने के लिए लोग बाजारों में उमड़ पड़े। शहर के सदर बाजार, लेनगंज, बजाजा बाजार, बजरिया में हाल यह था कि लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद आगे बढ़ने का मौका मिल पा रहा था।
इन बाजारों में भीड़ के चलते पूरे दिन जाम जैसे हालात बने रहे। देर रात तक विभिन्न बाजारों में चहल-पहल बनी रही। सर्वाधिक भीड़ भाड़ परचून की दुकानों पर लेनगंज में देखी गई। वहीं सदर बाजार और बजाजा बाजार में भी पूरे दिन इस कदर भीड़ रही कि लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
शहर के मकान आकर्षक विद्युत की सजावट से चमकते नजर आए। लोगों ने घरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया। लोगों का रुझान चीन की झालरों के प्रति अधिक देखा गया। कीमत में कम होने के कारण अधिकांश घरों के बाहर चीन में बनी झालरें ही नजर आईं। उधर, मिठाइयों की दुकानों पर भी लोगों की काफी भीड़ रही।
दिवाली और भैया दूज के मद्देनजर मिष्ठान विक्रेताओं ने दुकानें आकर्षक ढंग से सजाईं हैं। दीपोत्सव के पहले दिन मंगलवार को धनतेरस मनाई गई थी। वहीं दूसरे दिन बुधवार को शाम के समय घर-घर यम महाराज की पूजा कर परिवारीजनों के दीर्घायु होने और घर में सुख समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान घरों के बाहर आटे का दीपक बनाकर रखा गया।