फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सीएम के दरबार में गूंजेंगे कल्पतरु ग्रुप की ठगी के कारनामे

सीएम के दरबार में गूंजेंगे कल्पतरु ग्रुप की ठगी के कारनामे

Tue, 03 Oct 2017 10:57 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
सीएम के दरबार में गूंजेंगे कल्पतरु ग्रुप की ठगी के कारनामे
fraud
मथुरा। कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण राणा की ठगी के कारनामे अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार में गूंजेंगे। मंगलवार को मथुरा में इकट्ठा हुए निवेशकों ने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी राणा के इशारे पर काम रहे है। यही वजह है कि राणा को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। कल्पतरु ग्रुप के चेयरमैन जयकृष्णा राणा की ठगी का शिकार हुए हरियाणा के निवेशकों ने एक बार फिर मथुरा में डेरा डाल दिया है। मंगलवार को सभी लोग इकट्ठा होकर मथुरा पहुंच गए। 23 सितंबर को अफसरों के आश्वासन पर ही हरियाणा के निवेशक चुरमुरा में धरना प्रदर्शन स्थगित कर घर लौट गए थे, लेकिन ग्रुप चेयरमैन जयकृष्ण राणा की गिरफ्तारी न होने पर मंगलवार को फिर मथुरा पहुंच गए। इन लोगों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। इन लोगों का आरोप है कि अफसर बार बार आश्वासन दे रहे हैं लेकिन राणा की गिरफ्तारी नहीं हो रही। ऐसा लग रहा है कि मानो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी राणा से मिले हुए हैं। इन लोगों ने अब इस मामले को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का फैसला किया है। सभी लोग मुख्यमंत्री से जाकर मुलाकात करेंगे और कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed