फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अवैध निर्माण

आयुध भंडार के पास हुए अवैध निर्माण

Thu, 24 Aug 2017 01:49 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:49 PM IST
विज्ञापन
अवैध निर्माण
आगरा। केंद्रीय आयुध भंडार के आसपास प्रतिबंधित क्षेत्र में धड़ाधड़ निर्माण हो रहे हैं। आयुध भंडार के अधिकारियों ने थाना सदर बाजार पुलिस को मामले में तहरीर दी है। उधर वन विभाग ने ताजमहल के पास बन रहे रेस्टोरेंट के खिलाफ आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


केंद्रीय आयुध भंडार के सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि चावली निवासी रामजीलाल यादव ने केंद्रीय आयुध भंडार की बाउंड्रीवाल से करीब 225 गज की दूरी पर निर्माण कर लिया है। मौजूदा नियम के मुताबिक आयुध भंडार के 270 गज की दूरी तक कोई निर्माण नहीं किया जा सकता। इसी गांव के विमलेश ने भी प्रतिबंधित दायरे में निर्माण किया है।
विज्ञापन


वहीं सामाजिक वानिकी के प्रभागीय निदेशक मनीष मित्तल ने एडीए को पत्र लिखकर ताजमहल के पूर्वी गेट से फतेहाबाद रोड पर केला कोल्ड स्टोर के पास निर्मित रेस्टोरेंट को ध्वस्त करने की मांग की है। ये प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। एक शिकायत भगवान टाकीज के पास स्थित संरक्षित स्मारक के पास नेहरू नगर में हो रहे अवैध निर्माण के संबंध में की गई है। आरोप है कि यह निर्माण एडीए के इंजीनियरों की मिलीभगत से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed