{"_id":"599726fa4f1c1b7e7e8b495b","slug":"31503078138-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता जवान की छठें दिन भी तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता जवान की छठें दिन भी तलाश जारी
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
लापता जवान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी (मैनपुरी)। क्षेत्र के गांव कोडर निवासी आर्मी आर्टी रेजीमेंट उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में तैनात जवान अशोक कुमार का छह दिन बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। इससे उनके परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बादल फटने के बाद आई बाढ़ के बाद से वह लापता है। सेना ने लापता जवान की तलाश में खोजी हेलीकाप्टर भी लगाया है।
जवान अशोक कुमार रेजीमेंट की गाड़ी से चीन सीमा पर रसद पहुंचाने के लिए शनिवार को निकला था। पिथौरागढ़ से सौ किलोमीटर दूर धारचूल्हा के पास अचानक बादल फटने के बाद आई बाढ़ के कारण उसका पता नहीं चल सका है। गुरुवार को रेजीमेंट के अधिकारियों के आदेश पर जवान के लापता होने के बाद पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने हवलदार जय कुमार अशोक के घर पहुंचा था।
लापता जवानों को ढूढने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। नई जानकारी के अनुसार हेलीकाप्टर द्वारा पहाड़ों की खाई में जवान और लापता गाड़ी की तलाश की जा रही है। इसके लिए युद्ध स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। यह खाई लगभग सौ फीट गहरी बताई जा रही है। हेलीकाप्टर में भारी चुंबक गहरे पानी में डालकर गाड़ी की तलाश की जा रही है। आसपास की अन्य जगहों पर भी सेना के जवान तलाशी अभियान चलाए हुए हैं।
विज्ञापन
जिस स्थान पर हेलीकाप्टर से तलाश की जा रही है वह उक्त क्षेत्र की पहाड़ों की अंतिम गहरी खाई है। यहीं पर पूरे इलाके का पानी आकर गिरता है। लापता जवान अशोक की जानकारी जुटाने किशनी स्थित मकान पर रिश्तेदारों और क्षेत्रीय लोगों का आना जाना जारी है।
हवलदार की पत्नी मनीषा के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे है। मोहल्ले की महिलाओं की लाख कोशिश के बावजूद भी मनीषा पानी के अलावा कुछ भी खाने को तैयार नही है। रोरोकर केवल एक ही सवाल करती है कि मेरे पति कब आएंगे। सभी समझाने का प्रयास कर रहे है लेकिन वह रोने के अलावा मानने को तैयार नहीं है।