फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पांच महिलाओं की और चोटी कटी

पांच महिलाओं की और चोटी कटी

Sun, 06 Aug 2017 11:38 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
पांच महिलाओं की और चोटी कटी
चोटी कटने के बाद अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : अमर उजाला
एटा। जिले के राजा का रामपुर, कोतवाली देहात, सराय अगहत, रिजोर में चार महिलाओं और युवतियों की चोट कट गई। एक युवती और दो महिलाओं को चोटी कटने के बाद बेहोश होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



नगला दली निवासी रक्षपाल की 18 वर्षीय बेटी आरती छत से नीचे उतर कर दूध लेने आई थी, तभी चोटी कटने का अहसास हुआ तो शोर मचा कर आरती बेहोश हो गई। आरती का दावा है कि उसे तीन से चार महिलाओं ने पकड़ कर चोटी काट दी और गायब हो गईं। रिजोर क्षेत्र के सुंदरपुर नगला वाचा निवासी अवधेश की पत्नी कृष्णा 22 रविवार को चूल्हे पर खाना बना रही कि अचानक उसकी चोटी कट गई। उसके बाद वो चीखने लगी और बेहोश हो गई। राजा का रामपुर थाना के पहरा गांव निवासी विजय सिंह की पत्नी केस देवी (45) शनिवार रात घर में चारपाई पर लेटी थीं। अचानक सिर में कीड़ा रेंगने का अहसास तो बेटी को बुलाया। बेटी ने आकर देखा तो चोटी कटी पड़ी थी।
विज्ञापन


सराय अगहत के कायमगंज मोहल्ला निवासी रामशरन की बेटी सुनीता शनिवार रात घर में सो रही थी। अचानक मां ने आवाज लगाई तो जैसे ही वो चारपाई से उठी तो उसकी चोटी कटी पड़ी थी। चोटी कटी देखते ही सुनीता बेहोश हो गई। मोहल्ला वैद्य बालकराम निवासी सुनील सक्सेना की पत्नी सीमा रविवार को घर की छत पर बने मंदिर में पूजा करने जा रही थी। बताया मंदिर के पास पहुंचते ही एक महिला ने उसी चोटी काटकर हाथ में पकड़ा दी और बोली मेरा तलाक हो गया। इसके बाद से सीमा कुछ देर बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहावर के ग्राम गोपालपुर में एक महिला की चोटी कट गईं। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवारीजनों ने बताया कि गुड्डी पत्नी विपिन कुमार सिंह सुबह रविवार की सुबह उठकर चाय बना रहीं थी। उसी समय उसकी अचानक चोटी कट गई। कटी चोटी को देखकर वह बेहोश हो गईं। उसे मोहनपुर के निजी चिकित्सक के यहां परिवारीजन लेकर पहुंचे। उसकी स्थिति में सुधार बताया गया है।

पत्नियों की चोटी कटी, पति पहुंचे हवालात
मारहरा। इस्लामपुर तीली में शनिवार शाम तीन बजे सौदान की पत्नी मीना और 11.30 बजे नगला लखौटा निवासी रविशंकर की पत्नी दिशा की चोटी कट गई थी। उस वक्त पुलिस शांत रही, लेकिन रविवार को पुलिस ने दोनों महिलाओं के पति को हिरासत में लेकर मारहरा थाने की कोतवाली में ठूंस दिया है। थाना पुलिस चोटी कटने वाली दोनोे महिलाओं के पति सौदान और रविशंकर से रविवार सुबह से पूछताछ कर रही हैे।



गेट पर नीम की टहनी, बालोे में देवी का लॉकेट
अमर उजाला ब्यूरो
एटा। जिले में चोटी काटने की घटनाओं के बाद लोगों ने टोने-टोटकों के साथ ज्योतिषियों के पास जा रहे हैं। लोग हवन पूजन से लेकर घरों के बाहर नीम की पत्तियां लटका कर दरवाजे के दोनो ओर हल्दी और गेरु के थापे लगा रही हैं। महिलाएं गेट के दोनो ओर दीवार पर हल्दी और गेरु के घोल में हाथ डुबो कर पंजा बना रहीं हैं। सराय अगहत निवासी निर्मला ने कहा कि नीम के पत्ते ऊपरी हवा से परिवार को बचा कर सुरक्षा देंगे। महिलाएं और युवतियां घर के अंदर बालों का जूड़ा बना कर चुनरी या साड़ी से ढककर रहने को मजबूर हैं। यही नहीं बालों में हेयरबैंड के स्थान पर उसमें देवी देवताओं के लॉकेट लगाना शुरू कर दिए हैं। ज्योतिषाचार्य अरुण उपाध्याय ने कहा कि लोग फोन पर चोटी कटने से बचने के उपाय पूछ रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि वास्तव में किसी महिला की चोटी कटी है तो इसका अर्थ है महिला सौभाग्य में कमी का संकेत है। ऐसी अफवाहों से मनोविकार आते हैं जिनका उपचार शंकर गौरी की पूजा मात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed