{"_id":"5963b7864f1c1b74028b45f2","slug":"31499707270-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने, चांदी के हिंडोले में विराजे ठाकुर द्वारिकाधीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने, चांदी के हिंडोले में विराजे ठाकुर द्वारिकाधीश
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
झूले में विराजे प्रभु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सावन के पहले सोमवार को द्वारिकाधीश मंदिर में ठाकुर द्वारिकाधीश ने हिड़ोला में दर्शन दिए। फूलों से सजे सोने व चांदी के हिंडोला में झूला झूलते प्रभु के दर्शन कर श्रद्धालु गदगद हो गए। महिलाओं ने मल्हार गायन किया।
सोमवार को ठाकुर द्वारिकाधीश के लिए सोने व चांदी के हिंडोलों व मंदिर में कई तरह के फूलों से विशेष सजावट की गई थी। सुबह विशेष पूजा अर्चना के साथ ठाकुर जी को हिंडोला मे विराजमान किया गया।
ठाकुर जी को हिंडोला में झूला झुलाया गया। हिंडोला में विराजे ठाकुर द्वारिकाधीश के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। ठाकुर जी को सावन महीने का अहसास कराने को महिलाओं ने मल्हार गायन किया। इस दौरान मंदिर के अधिकारी श्रीधर चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी, दीनानाथ शर्मा, मुरलीधर, भोले, मंदिर मुखिया ब्रजेश, सुधीर, महेश, पंकज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।