{"_id":"595fd80e4f1c1b61268b464c","slug":"31499453454-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमीशन पर चालक ले जाते हैं एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमीशन पर चालक ले जाते हैं एंबुलेंस
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। सरकारी ट्रामा सेंटर के बाहर अवैध रुप से अड्डा बना चुके प्राइवेट एंबुलेंस चालक कमीशन पर अस्पतालों को मरीज भेजने का कार्य कर रहे हैं। इसका खुलासा शुक्रवार को पीड़ित परिजनों के द्वारा उत्तर पुलिस में एम्बुलेंस चालक के खिलाफ तहरीर देने के साथ कार्रवाई की मांग पर हुआ।
मटसेना थाना क्षेत्र के गांव दौकेली निवासी राजू पुत्र छोटेलाल गुरुवार सुबह कस्बा मक्खनपुर स्थित सदर बाजार में ट्रक की टक्कर से घायल हो गया था। परिवारीजन युवक को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे आगरा ले जाने को कहा। परिजनों ने 108 को कॉल किया लेकिन एंबुलेंस नहीं आई।
इस पर परिवारीजन सरकारी ट्रामा सेंटर के बाहर खड़ी प्राइवेट एंबुलेंस से आगरा ले गए। एंबुलेंस चालक ने राजू को मेडिकल कालेज की इमरजेंसी न ले जाकर रामबाग स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम ले गया। राजू की हालत गंभीर बताते हुए भर्ती कराया दिया। इस बीच चिकित्सक द्वारा राजू के परिवारीजनों से 56 हजार रुपये भी उपचार के नाम पर लिए गए।
विज्ञापन
ेेइसी बीच परिवारीजनों को पता चला कि एंबुलेंस चालक ने नर्सिंग होम संचालक से कमीशन के नाम पर दस हजार रुपये लिए हैं तो वह एंबुलेंस चालक की तलाश करते हुए शुक्रवार सुबह सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे लेकिन न तो चालक मिला और न ही एंबुलेंस। राजू के भाई नीरज ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ उत्तर पुलिस को तहरीर दी है।