फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   राम मंदिर अयोध्या में नहीं तो क्या लहौर में बनेगा-लक्ष्मी नारायण

राम मंदिर अयोध्या में नहीं तो क्या लहौर में बनेगा-लक्ष्मी नारायण

Fri, 07 Jul 2017 10:55 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
राम मंदिर अयोध्या में नहीं तो क्या लहौर में बनेगा-लक्ष्मी नारायण
फाइल फोटो

विज्ञापन
कासगंज।
प्रदेश सरकार के हज एवं वक्फ बोर्ड मंत्री तथा दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण ने कहा है कि राम मंदिर अयोध्या में नहीं तो क्या लाहौर में बनेगा। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के ही कुछ लोग राम मंदिर के निर्माण में आर्थिक सहयोग देने को तैयार हैं और कार सेवा करने के लिए।

केबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण माधौपुरी में सुभाष माहेश्वरी के आवास पर कुछ देर के लिए रुके। जहां उनका स्वागत किया गया। उन्होंने यहां पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने जीएसटी के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि जीएसटी लागू होने से भारत की विश्व में साख बढ़ी है। मोदी ने अच्छा कदम उठाया है। इससे देश में आर्थिक खुशहाली आएगी और आर्थिक रूप से देश मजबूत बनेगा। कानून व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ अराजक तत्व कानून व्यवस्था को खराब करने की कोशिश में लगे हुए हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित करके कार्रवाई की जा रही है। कानून व्यवस्था से स्थिति सुदृढ़ बनेगी और लोग भय मुक्त वातावरण में रहेंगे। उन्होंने कहा कि सत्ता आते ही अन्य दलों से जुड़े लोग भी सत्तारूढ़ दल में आने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों पर भी लगाम लगाई जाएगी। उन्होने कहा कि सरकार ने गौ सेवा आयोग को पुर्नजीवित कर दिया है। इसके लिए एक करोड़ की धनराशि टोकन मनी के रूप में दी है। गौ सेवा के लिए आयोग काम करेगा। उन्होंने विपक्षीदलों पर दोहरी नीति अपनाने के आरोप लगाए। इस दौरान गोपाल माहेश्वरी, कृष्ण मुरारी, पंकज माहेश्वरी, संजीव मराठा, गोपाल मराठा ने मंत्री का स्वागत किया। पत्रकार वार्ता के दौरान जिले के विधायक देवेदं्र राजपूत, ममतेश शाक्य एवं देवेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed