{"_id":"595fbe8e4f1c1ba7308b45af","slug":"31499446926-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु के हत्यारे शीतल को किन्नर समाज से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु के हत्यारे शीतल को किन्नर समाज से निकाला
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Kinnar in gurgaon
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा।
किन्नर गुरु की हत्या कराने में साजिश रचने के आरोपी शीतल उर्फ दाताराम को किन्नर समाज से निकाल दिया है। समाज की अध्यक्ष ने यह बात पुलिस कार्यालय पर पत्रकारों के सामने कही है।
किन्नर गुरु राधा रानी पंडित हत्याकांड और लूटपाट का खुलासा होने के बाद शुक्रवार को लामबंद किन्नर पुलिस कार्यालय पर पहुंचे। किन्नर समाज के एटा-कासगंज अध्यक्ष पूजा ने कहा कि गुरु की हत्या कराने की साजिश रचने वाले किन्नर शीतल को समाज से बहिष्कार कर अलग कर दिया गया है। पूजा ने कहा कि जेल से रिहा होने के बाद यदि वह किन्नर समाज का काम करता है, तो उसके खिलाफ पुलिस से कार्रवाई कराई जाएगी। अध्यक्ष ने बताया कि समाज में रहकर समाज के लोगों के साथ दगा करने वाले व्यक्ति का किन्नर समाज में कोई महत्व नहीं है।
खुलासे पर जताया संतोष
एटा। किन्नर गुरु हत्याकांड का खुलासा होने के बाद किन्नर समाज काफी खुश दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को किन्नर समाज के लोगों ने पुलिस कार्यालय, सीओ ऑफिस और कोतवाली नगर पहुंच खुलासे पर संतोष जताया है। किन्नर समाज के लोगों ने दोषियों को कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की है।