फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   31 Bags of Ration Rice Seized in Kheragarh, Driver Taken Into Custody

Agra: कोटे के चावल भरी गाड़ी पकड़ी, हिरासत में चालक; जांच में जुटे आपूर्ति विभाग के अधिकारी

Fri, 17 Oct 2025 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Oct 2025 10:11 AM IST
सार

कागारौल रोड पर मंडी समिति के सामने से पुलिस ने कोटे के चावल ले जाते हुए मैक्स को पकड़ लिया। गाड़ी में 31 कट्टे चावल के भरे हुए थे, जिन्हें कागारौल क्षेत्र के गांव दिगरौता से लोड किया गया था।

विज्ञापन
31 Bags of Ration Rice Seized in Kheragarh, Driver Taken Into Custody
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खेरागढ़ में कागारौल रोड पर मंडी समिति के सामने से पुलिस ने कोटे के चावल ले जाते हुए मैक्स को पकड़ लिया। गाड़ी में 31 कट्टे चावल के भरे हुए थे, जिन्हें कागारौल क्षेत्र के गांव दिगरौता से लोड किया गया था। पुलिस ने गाड़ी चालक को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने चावल की जांच कर फोर्टिफाइड होने की पुष्टि कर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


मैक्स में बिना किसी वैध कागजात के चावल की खेप ले जाई जा रही थी। कागारौल रोड स्थित मंडी समिति के समीप शक होने पर पुलिस ने गाड़ी को रोका और चालक माल के कोई कागज नहीं दिखा सका तो वाहन को कब्जे में लेकर चालक योगेश निवासी खानपुर खेरागढ़ को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


सूचना पर आपूर्ति विभाग के एआरओ सूर्य प्रकाश पाठक, निरीक्षक अमरनाथ मौर्य, सुमलिका सक्सेना ने पहुंच चावल की जांच करने पर फोर्टिफाइड पाया। एआरओ ने बताया कि 31 कट्टे फोर्टिफाइड चावल पकड़ा गया है, जो कोटेदारों के माध्यम से लाभार्थियों को वितरित किया जाता है। पकड़े चावल को पहाड़ी कलां के डीलर की सुपुर्दगी में रखवा दिया गया है।चालक से जानकारी कर अन्य सम्मिलित लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। कस्बा के एक व्यक्ति का चावल बताया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed