फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   30 thousand population remained in darkness throughout the night due to fault

Agra News: फाल्ट से 30 हजार आबादी रात भर रही अंंधेरे में

Wed, 17 Jan 2024 01:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
30 thousand population remained in darkness throughout the night due to fault
कासगंज। भिटौना 132 केबी बिजली घर में फाल्ट आने से कोतवाली फीडर क्षेत्र की 30 हजार की आबादी रात भर अंधेरे में डूबी रही। विद्युत निगम 15 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर सका। ठंड के मौसम में भी लोगों को पेयजल की समस्या हुई। इसके चलते लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

कोतवाली फीडर क्षेत्र में रात को 10 बजे के करीब अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे इस फीडर से जुड़े गली बोहरान, बिलराम गेट, तहसील रोड, गली न्यारियान, सूत की मंडी सहित 30 हजार की आबादी के सामने बिजली संकट उत्पन्न हो गया। लोग काफी देर तक बिजली आपूर्ति मिलने का इंतजार करते रहे, लेकिन जब बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई, इस पर लोगों ने अंधेरे में ही अपने कामकाज निपटाया और सो गए। लेकिन सुबह के समय भी आपूर्ति बहाल न होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। ठंड में ही इंडिया मार्का हैंड पंप से पानी की व्यवस्था करनी पड़ी। निगम के कर्मी दिन निकलने पर फॉल्ट ठीक करने में जुटे। इस पर दोपहर एक बजे के के करीब आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन


भिटौना बिजली घर पर फाल्ट हो जोन की वजह से बिजली आपूर्ति पर असर आया। फाल्ट को दूर करने के बाद दिन में आपूर्ति को बहाल कर दिया गया।-सुरेश चंद्र रावत, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed