फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   28 thousand deprived farmers will also get Samman Nidhi, account, land marking and other deficiencies are being rectified.

Agra News: 28 हजार वंचित किसानों को भी मिलेगी सम्मान निधि, खाता, भूमि अंकन और अन्य खामियां कराई जा रहीं दुरुस्त

Thu, 08 Feb 2024 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 08 Feb 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
28 thousand deprived farmers will also get Samman Nidhi, account, land marking and other deficiencies are being rectified.
कासगंज। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित 28 हजार पात्र किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए कवायद की जा रही है। किसानों को गांवों तक पहुंचकर जागरूक किया जा रहा है। सम्मान निधि के पोर्टल पर पात्र किसानों से संबंधित खामियां को दूर किया जा रहा है। इससे कि उन्हें आगामी किस्त मिल सके।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को छह हजार रुपये वर्ष में दिए जाते हैं। सम्मान निधि किसानों के खातों में हर चार माह के बाद 2000 रुपये की किस्त के रूप में दी जाती है। योजना से 28 हजार किसान वंचित हैं। इनमें वह किसान हैं जिनकी भूमि का अंकन हो सका है। खाता से आधार लिंक नहीं हैं या फिर ई-केवाईसी नहीं हो सकी है। कुछ लाभार्थी किसानों की मौत के बाद उनके वारिसों के नाम भी अंकित नहीं हो सके हैं। किसानों को इसके लिए कृषि विभाग के कर्मी गांव-गांव पहुंचकर जागरूक कर रहे हैं। इससे कि खामियों को दूर कराकर लाभ दिया जा सके।
विज्ञापन



उप कृषि निदेशक कार्यालय पर खोला गया है काउंटर
उप कृषि निदेशक कार्यालय पर सम्मान निधि से संबंधित खामियों को दूर करने के लिए काउंटर खोला गया है। जहां योजना से वंचित किसान खामियां दूर करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदी है तो नहीं मिलेगा लाभ
किसी किसान ने फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदी है तो योजना का लाभ नहीं मिलेगा। शासन ने फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदने वाले किसानों को योजना में शामिल न करने के निर्देश दिए हैं।



आंकड़ों की नजर में
- 2.32 लाख किसान दर्ज हैं किसान पोर्टल पर
- 2.04 लाख किसानों को मिल रही सम्मान निधि
- 28 हजार किसान वंचित हैं निधि से


वंचित किसानों को योजना का लाभ दिलाने के लिए कार्य किया जा रहा है। काउंटर खोला गया है। यहां किसान जानकारी कर सकते हैं कि उनके खातों में किसान सम्मान निधि न आने का क्या कारण है। जो खामी है, उसे दूर करा सकते हैं। - महेंद्र सिंह, उपकृषि निदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed