फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   28 students of Tajnagri reached a safe place from the battlefield

युद्धभूमि से सुरक्षित जगह पहुंचे ताजनगरी के 29 छात्र

Thu, 03 Mar 2022 01:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
28 students of Tajnagri reached a safe place from the battlefield
आगरा। यूक्रेन में फंसे ताजनगरी के 29 छात्रों में से 28 युद्धभूमि से निकल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए हैं। लेकिन अंजलि छह दिन से खारकीव में फंसी है। बाकी 28 छात्रों ने यूक्रेन छोड़ नजदीक देशों का बॉर्डर पार कर लिया है। इन सभी ने सुरक्षित हंगरी, पौलेंड, रोमानिया, स्लोवाकिया देशों में आश्रय लिया है।
विज्ञापन

यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ी जंग में खारकीव में लगातार हमले हो रहे हैं। यहां सिकंदरा निवासी अंजलि पचौरी और शमसाबाद रोड निवासी भव्या चौहान छह दिन से फंसी हुई हैं। अंजलि के पिता बृज गोपाल ने बताया कि बेटी खारकीव से निकलने के लिए ट्रेन नहीं पकड़ पाई है। वहीं खारकीव में ही फंसी भव्या के पिता डॉ. डीएस चौहान के मुताबिक उनकी बेटी को खारकीव से निकलने के लिए ट्रेन मिल गई है। इनके अलावा कीव में फंसे पांचों छात्रों निकल आए हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि 28 छात्र सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए हैं। खारकीव में फंसी अंजलि के परिजनों से एसडीएम ने मुलाकात की है। यूपी के लिए एयरपोर्ट पर अलग हेल्प डेस्क बनी है। छात्रों की वापसी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

ताजनगरी के 39 छात्रों के यूक्रेन में फंसे होने की जिला प्रशासन को मिली है। जिनमें आठ छात्र बुधवार तक लौट आए हैं। बृहस्पतिवार को अलबतिया निवासी रजत सिनसिनवार सुबह आगरा आ गए। रात आठ बजे की फ्लाइट से शमसाबाद रोड निवासी भव्या चौहान भी पौलेंड से दिल्ली पहुंच गई हैं। अब तक कुल 10 छात्र वापस घर आ चुके हैं। 28 छात्र यूक्रेन छोड़ नजदीकी देशों में सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए हैं। अकेली अंजलि खारकीव में फंसी है। बुधवार को भारतीय दूतावास ने खारकीव को लेकर एडवायजरी जारी की। जिसमें उन्होंने खारकीव में फंसे भारतीयों को तत्काल वहां से शहर छोड़ने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक ये लौटे हैं घर
- अरविंद परमार पुत्र ब्रजमोहन परमार निवासी रारौटी गांव, बाह
- अनंत सिकरवार पुत्र राम प्रकाश सिंह निवासी रंजीतपुरा, फतेहाबाद
- ऋषभ यादव पुत्र शिवराज सिंह निवासी नेहरू एन्क्लेव, शमसाबाद रोड
- रजत सिनसिनवार पुत्र डॉ. गुलाब सिंह निवासी पुष्पांजलि नगर, अलबतिया
- श्रेया सिंह पुत्री लोकेंद्र सिंह निवासी ग्रीन अपार्टमेंट, शास्त्रीपुरम
- सुरभि सिंह पुत्री कृष्ण कृपाल सिंह निवासी लाजपत कुंज, खंदारी
- यश कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी सरजू विहार, ट्रांसयमुना कॉलोनी
- उदिशा गुप्ता पुत्री संगीता गुप्ता निवासी नगला पदी, दयालबाग
- साक्षी सिकरवार पुत्री कृष्णवीर सिंह निवासी राहुल बिहार, दयालबाग
- आयुषी सिंह पुत्री राजेंद्र सिंह निवासी सदर तहसील क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed