फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   28 applied for the post of BJP District President

Agra News: भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 28 ने किया आवेदन

Wed, 08 Jan 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 08 Jan 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
28 applied for the post of BJP District President
जिलाध्यक्ष पद के लिए जिला चुनाव प्रभारी को आवेदन सौंपते निर्वतमान जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी। स
मैनपुरी। भारतीय जनता पार्टी में संगठन चुनाव की सरगर्मी तेज है। बुधवार को जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया पार्टी के जिला कार्यालय पर हुई। शिक्षक एमएलसी श्रीचंद्र शर्मा को 28 कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन दिया। वहीं 6 ने प्रांत परिषद के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन

जिले के चुनाव प्रभारी शिक्षक एमएलसी श्रीचंद्र शर्मा बुधवार सुबह पार्टी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष के दावेदारों से आवेदन लिए गए। निवर्तमान जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, राहुल राठौर, ममता राजपूत, प्रदीपराज, अनूप मिश्रा, आशीष पांडे, भूपेंद्र यादव, अनूप मिश्रा, विशाल वाल्मीकि, अहिबरन सिंह राजपूत, ज्ञानेंद्र चौहान, सुरेंद्र यादव, कविता राठौर, साधना गुप्ता, बृजेश पथरिया, संजय चौहान, शेरसिंह भदौरिया, वीरेंद्र शाक्य, अरुण प्रताप सिंह, सीमा चौहान आदि लोगो ने आवेदन किया। चुनाव प्रभारी के अनुसार जिले से प्राप्त आवेदनों को लखनऊ में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों को सौंपा जाएगा। वहीं से जिलाध्यक्ष तय होगा।
विज्ञापन



दिल्ली-लखनऊ के चक्कर काट रहे दावेदार
जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारों ने दिल्ली और लखनऊ तक चक्कर काटना शुरू कर दिए हैं। अपने-अपने राजनीतिक गुरुओं से भी आवेदक सिफारिश करा रहे हैं। हालांकि पार्टी अपने मानकों के हिसाब से ही इस पद का चयन करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed