फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   275 corona infected and found in the district

जिले में 275 कोरोना संक्रमित और मिले

Sun, 02 May 2021 07:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
275 corona infected and found in the district
मैनपुरी। जिले में पिछले 24 घंटे में जिले में 275 नए लोग संक्रमित मिले। 11 लोगों को गंभीर हालत में कोविड लेवल-टू अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि पांच लोगों को हालत बिगड़ने पर रेफर किया गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7914 पहुंच गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 166 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में जिले में सर्वाधिक मरीज मैनपुरी विकास खंड और शहर में मिले। यहां कुल 183 संक्रमित मिले। इसके अतिरिक्त कुरावली में 24, किशनी और सुल्तानगंज में 23-23 कोरोना संक्रमित मिले। जबकि जागीर में नौ, करहल में छह, घिरोर में तीन, बेवर और बरनाहल में दो-दो कोरोना संक्रमित मिले। सीएमओ के निर्देश पर 11 लोगों को कोविड लेवल-टू में भर्ती कराया गया जबकि शेष को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ ने संक्रमितों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों से जांच कराने की अपील की है। सीएमओ ने क्षेत्रीय चिकित्साधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराएं। वहीं उन्होंने होम आइसोलेट संक्रमितों की देखभाल के लिए भी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed