मैनपुरी। शनिवार को आगरा रोड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। कैंपस प्लेसमेंट में राजकीय पॉलिटेक्निक मैनपुरी के अतिरिक्त अन्य पॉलीटेक्निक संस्थाओं के 34 छात्रों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 27 प्रतिभागियों का चयन किया गया।
राजकीय पॉलिटेक्निक में शनिवार को सेंट गोबैन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड भिवाड़ी राजस्थान की तरफ से कैंपस साक्षात्कार का आयोजन हुआ। कंपनी द्वारा लिखित एवं साक्षात्कार की प्रक्रिया में 34 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार के बाद 27 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
संस्था के प्रधानाचार्य डॉ. यूएस यादव, एचआर टीम मैनेजर शिव सागर शर्मा, रविंद्र कुमार टीम मेंबर प्रोडक्शन, तनु सिंह एचआर एसोसिएट की देख रेख में चयन प्रक्रिया पूरी की गई। प्रधानाचार्य ने चयनित छात्रों को बधाई दी। इस अवसर पर इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार, इंजीनियर भूपेंद्र रतन, इंजीनियर नवनीत यादव, प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. द्विजेंद्र पांडेय, यूएस तिवारी, रवि प्रभा उपस्थित रहे।