फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   25 Year Old Young Man Killed In Agra Kidnappers Plan To Collect Two Crore Rupees Ransom

आगरा में युवक की हत्या कर शव जलाया: दो करोड़ रुपये की फिरौती वसूलना चाहते थे अपहरणकर्ता

Mon, 28 Jun 2021 09:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 28 Jun 2021 09:19 AM IST
सार

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शीतगृह स्वामी के बेटे सचिन को अगवा करने के बाद आरोपी दो करोड़ रुपए की फिरौती वसूलना चाहते थे। इसके लिए पूरी योजना तैयार कर ली थी।

विज्ञापन
25 Year Old Young Man Killed In Agra Kidnappers Plan To Collect Two Crore Rupees Ransom
मृतक सचिन चौहान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शीतगृह स्वामी के बेटे की अगवा कर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शीतगृह स्वामी के बेटे सचिन को अगवा करने के बाद आरोपी दो करोड़ रुपए की फिरौती वसूलना चाहते थे। इसके लिए पूरी योजना तैयार कर ली थी। हत्या के बाद भी रुपये वसूलने की सोच रहे थे। घटना वाले दिन सचिन का मोबाइल कुछ देर बाद ही बंद हो गया था। मां अनीता के पास रात 12:00 बजे बेटे के नंबर से कॉल आया था, लेकिन वह रिसीव नहीं कर पाई थी।

विज्ञापन


बाद में उन्हें मिस्ड कॉल का पता चला तो कॉल किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन पता की तो पहले इटावा की, बाद में कानपुर की आने लगी। मोबाइल स्विच ऑफ होने के कारण आगे की लोकेशन नहीं आ सकी। पुलिस की एक टीम मोबाइल की तलाश में लगी है। पिता सुरेश का कहना है कि बेटे की हत्या में एक उनके परिचित कारोबारी की बेटे का हाथ है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पिता ने कहा, बेटे की हत्या के लिए साजिश रची गई
पिता सुरेश चौहान का कहना है कि बेटे की हत्या के लिए पूरी साजिश रची गई है। इसमें एक कारोबारी का बेटा भी शामिल है। वह अक्सर सचिन से आकर मिलता था। उसके साथ ही जाता था। वह पुलिस के मूवमेंट की भी जानकारी दे रहा था। आरोपी उनसे फिरौती वसूलना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम संस्कार पीपीई किट में किया
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्या के बाद अंतिम संस्कार बल्केश्वर घाट पर किया गया था। आरोपी सचिन के शव को पीपीई किट में लेकर गए थे, जिससे लगे कि किसी कोरोना मरीज की मौत हो गई है। पुलिस आरोपियों से हत्याकांड से जुड़ी कड़ी से कड़ी जोड़ने में लगी है।


ये थी पूरी घटना
बता दें कि थाना न्यू आगरा के दयालबाग से शीत गृह स्वामी सुरेश चौहान का इकलौता बेटा सचिन (25) की अगवा करने के बाद हत्या कर दी गई। रविवार रात को पुलिस को सुराग मिले थे। उसके बाद पांच युवकों को पकड़ लिया गया। इनमें एक बड़े कारोबारी का बेटा भी शामिल है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस जल्द इस हत्या का खुलासा कर सकती है।

संबंधित खबर: आगरा: शीतगृह मालिक के इकलौते बेटे की अगवा कर हत्या, आरोपियों ने पीपीई किट में शव जलाया
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed