फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   25 trains to/from Agra affected by yard remodeling in Mathura.

Agra News: मथुरा में यार्ड रीमॉडलिंग से आगरा की 25 ट्रेनें प्रभावित

Sun, 04 Oct 2026 02:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
25 trains to/from Agra affected by yard remodeling in Mathura.
आगरा। मथुरा और भूतेश्वर स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के कारण आगरा से चलने या यहां ठहरने वाली 25 ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें छह ट्रेनें रद्द होंगी और छह का मार्ग बदलेगा। 13 ट्रेनें देरी से संचालित होंगी। 4 से 11 अक्तूबर तक अलग-अलग दिनों में असर रहेगा।
विज्ञापन



आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि देरी से चलने वाली ट्रेनों में 19326 अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस, 11078 झेलम एक्सप्रेस, 20424 पातालकोट एक्सप्रेस, 18478 कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस, 22126 अमृतसर-नागपुर एसी एक्सप्रेस, 12716 सचखंड एक्सप्रेस, 12190 महाकौशल एक्सप्रेस, 12807 समता एक्सप्रेस, 12641 तिरुक्कुरल एक्सप्रेस, 12643 तिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन सुपरफास्ट, 12803 स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, 14318 योगनगरी ऋषिकेश-लक्ष्मीबाई नगर एक्सप्रेस और 16032 माता वैष्णो देवी कटरा-चेन्नई अंडमान एक्सप्रेस शामिल हैं।
विज्ञापन



वहीं 22868 हमसफर, 11078 झेलम, 20424 पातालकोट, 18478 कलिंगा उत्कल, 12190 महाकौशल और 20807 हीराकुंड एक्सप्रेस कुछ दिन बदले मार्ग से चलेंगी। 10 अक्तूबर को 01941 आगरा कैंट-पलवल, 01942 पलवल-आगरा कैंट, 01943 आगरा कैंट-रुंधी, 01944 रुंधी-आगरा कैंट, 55333 कासगंज-आगरा फोर्ट और 55334 आगरा फोर्ट-कासगंज रद्द रहेगी। रेलवे ने यात्रियों को रवाना होने से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed