फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   25 players showcased their talent for the junior girls basketball team.

Agra News: जूनियर बालिका बास्केटबॉल टीम के लिए 25 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 04 Apr 2026 02:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 04 Apr 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
25 players showcased their talent for the junior girls basketball team.
बास्केटबॉल प्रतियोगिता
आगरा। जिला बास्केटबॉल संघ ने जूनियर स्टेट बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को आगरा जिला टीम का चयन करने के लिए ट्रायल आयोजित किया। सेंट कॉनरेड्स कॉलेज के मैदान पर कुल 25 बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


संघ के सचिव डॉ. हरि सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। यह प्रशिक्षण शिविर सुबह जॉन मिल्टन स्कूल परिसर में और शाम को सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज में होगा। संयुक्त सचिव रीनेश मित्तल ने बताया कि ट्रायल के आधार पर 12 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जो प्रयागराज में आयोजित होने वाली जूनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में आगरा का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस अवसर पर श्यामवीर सिंह, हरेंद्र शर्मा, नमन, हिमानी, सुहानी आदि की मौजूदगी रही।

बास्केटबॉल प्रतियोगिता

बास्केटबॉल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed