फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   24 people named in the firing case

आगरा: बिजली के तार से कटिया लगाने के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग, 24 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 10 Jan 2022 08:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 10 Jan 2022 08:18 AM IST
सार

तहरीर में 15 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं महावीर की ओर से दी गई तहरीर में नौ लोग नामजद किए गए हैं।

विज्ञापन
24 people named in the firing case
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुर्राचित्तरपुर। क्षेत्र के गांव फूलपुर में शनिवार की रात बिजली के तार से कटिया लगाने के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग हो गई थी। जिसमें आठ लोग घायल हो गए थे। मामले में दोनों पक्ष के 24 लोगों को नामजद किया गया है। वहीं घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है। जिसके मद्देनजर रविवार को भी पुलिस और पीएसी फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक प्रधान रणवीर सिंह और महावीर सिंह पक्ष के लोग शनिवार की रात कटिया तार लगाने के विवाद में भिड़ गए थे। इस दौरान दोनों तरफ से गोलियां दागी गईं थीं। जिसमें रणवीर पक्ष के शिवा, राजाबाबू, विष्णु, शेर सिंह, राजकुमार और दूसरे पक्ष के महावीर और उनके दो बेटे सोमवीर व विनोद घायल हो गए थे।
विज्ञापन

इस मामले में थाना इरादत नगर में रणवीर सिंह की ओर से दी गई तहरीर में 15 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं महावीर की ओर से दी गई तहरीर में नौ लोग नामजद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष इरादतनगर अवधेश कुमार गौतम ने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमले का आरोप लगा रहे हैं। घटना की जांच की जा रही है। एहतियातन गांव में फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed