फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   22 villages remained in darkness, electricity was restored after 48 hours

Agra News: अंधेरे में डूबे रहे 22 गांव, 48 घंटों बाद मिली बिजली

Sun, 15 Jun 2025 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 15 Jun 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
22 villages remained in darkness, electricity was restored after 48 hours
करहल। करहल क्षेत्र के अंडनी फीडर से पोषित 22 गांव 48 घंटे से बिजली न मिलने के कारण अंधेरे में डूबे रहे। इन गांवों में दो दिनों से बिजली न आने से ग्रामीण गर्मी से व्याकुल रहे। दो दिनों तक बिजली कर्मचारियों ने मरम्मत का कार्य किया, जब कहीं जाकर आपूर्ति सुचारू हो सकी। शुक्रवार को तेज हवा के साथ बारिश होने से केबल टूटने के कारण सप्लाई बाधित हुई थी। करहल क्षेत्र में शुक्रवार को तेज हवा के साथ बारिश हुई थी। इससे क्षेत्र के अंडनी फीडर के 22 गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हवा और बारिश रुकने के बाद बिजली निगम के कर्मचारियों ने मरम्मत का कार्य शुरू कराया। गांव ककवाई, नगला कूंड, नगला परमाई, लदपुरा, महुटी, हरवाई और वनकटिया सहित 22 गांव के ग्रामीण भीषण गर्मी में दो दिन तक बिजली आपूर्ति न मिलने से परेशान हुए। रविवार शाम को बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। क्षेत्र के गांव हरवाई में चार दिन से विद्युत ट्रांसफाॅर्मर फुंका होने के कारण आधे गांव में बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे लोगों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। गांव में बिजली आपूर्ति के लिए रखा ट्रांसफार्मर चार दिन पहले खराब हो गया था। कई बार ग्रामीणों की मांग के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। स्थानीय निवासी विष्णु दुबे, विशेष कुमार आदि ग्रामीणों ने गांव में नया ट्रांसफॉर्मर रखवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed