फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आधी आबादी काे नहीं मिली नुमाइंदगी

आधी आबादी काे नहीं मिली नुमाइंदगी

Tue, 19 Mar 2019 11:06 PM IST
Pavan kumar पवन कुमार
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
आधी आबादी काे नहीं मिली नुमाइंदगी
महिलाएं। - फोटो : demo pic
मैनपुरी। 17वीं लोकसभा के लिए 23 अप्रैल को मतदाता अपना सांसद चुनेंगे। सांसद के चुनाव में महिला और पुरुष मतदाताओं की भागीदारी रहेगी, लेकिन चौकाने वाली बात यह है कि मैनपुरी के मतदाताओं ने अभी तक महिला प्रत्याशी पर एतबार नहीं किया है। शायद इसीलिए महिला प्रत्याशी को सांसद नहीं चुना जा सका। भाजपा, कांग्रेस और बसपा ने महिला कार्ड खेला, लेकिन प्रत्याशी संसद नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


वर्ष 2004 के उपचुनाव में कांग्रेस ने पहली बार सुमन चौहान को मैदान में उतारा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्हें चौथे नंबर पर रहकर संतोष करना पड़ा। सपा के गढ़ में सेंध लगाने के लिए 2009 में भाजपा ने महिला कार्ड खेला। भजन गायिका तृप्ति शाक्य को टिकट दिया गया, जीत तो दूर वह तीसरे नंबर पर रहीं। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बसपा ने डॉ. संघमित्रा मौर्या पर दांव लगाया, लेकिन वह भी संसद नहीं पहुंच सकीं और तीसरे नंबर पर रहीं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव वर्ष 2004 का उपचुनाव
धर्मेंद्र यादव सपा 348999 62.64
अशोक शाक्य बसपा 169286 30.38
रामबाबू कुशवाह भाजपा 14544 2.61
सुमन चौहान कांग्रेस 11391 2.04

लोकसभा चुनाव वर्ष 2009
मुलायम सिंह यादव सपा 392308 56.44
विनय शाक्य बसपा 219239 31.54
तृप्ति शाक्य भाजपा 56265 8.09

लोकसभा चुनाव वर्ष 2014
मुलायम सिंह यादव सपा 595918 60.01
शत्रुघन सिंह चौहान भाजपा 231252 23.29
डॉ. संघमित्रा मौर्या बसपा 142833 14.38

लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाता
पुरुष मतदाता 920069
महिला मतदाता 782233
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed