फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जलभराव ने बिगाड़ी शहर की सूरत

जलभराव ने बिगाड़ी शहर की सूरत

Sun, 03 Mar 2019 10:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
जलभराव ने बिगाड़ी शहर की सूरत

विज्ञापन
एटा। मौसम का रुख पल-पल बदल रहा है। शनिवार रात हुई बारिश ने शहर की सूरत को बिगाड़ दिया। बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं जगह-जगह सीवर लाइन का काम चलने से कीचड़ और दलदल होने से फिसलन हो गई।

शहर में रविवार को बारिश के बाद पूरा शहर जलभराव से जूझता रहा। शहर के प्रमुख बाजार घंटाघर, हाथी गेट, सुभाष मूर्ति, मेहता पार्क में कीचड़ होने से लोगों को दिक्कत हुई। ठंडी सड़क, रेलवे रोड, जेल रोड, नूिधौली रोड और सिविल लाइंस में जलभराव के चलते काफी परेशानी हुई। जलभराव होने से लोगों ने घरों से निकलना मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन


वहीं कचहरी पर सीवर लाइन का काम चलते से दलदल की स्थिति बन गई। इस दौरान कई वाहन चालक और कई लोग फिसलकर घायल हो गए। बारिश के चलते लोगों ने भी साप्ताहिक अवकाश का जमकर आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
---------
गड्ढों ने बढ़ाई परेशानी
बारिश के बाद शहर की सड़कों में हुए गड्ढों ने परेशानी बढ़ाई। राष्ट्रीय राजमार्ग समेत ठंडी सड़क पर हुए गड्ढों से वाहन निकलने के दौरान छींट आने से लोगों के कपड़े भी खराब हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed