फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   होरी खेलन महाराज होरी खेलन चलो बरसाने को...

होरी खेलन महाराज होरी खेलन चलो बरसाने को...

Mon, 25 Feb 2019 09:00 PM IST
pawan pawan pawan pawan
Updated Mon, 25 Feb 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
होरी खेलन महाराज होरी खेलन चलो बरसाने  को...
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। मंदिरों में भक्त अपने आराध्य के साथ नित गुलाल की होली में सराबोर हो रहे हैं। सोमवार को मंदिर द्वारिकाधीश में सेवायत और पुजारियों ने भक्तों पर गुलाल उड़ाया। मंदिर प्रांगण में द्वारकेश मंडल के कार्यकर्ताओं ने होरी खेलन महाराज होरी खेलन चलो बरसाने को... आदि रसिया और होली गीत का गायन किया। इस मौके पर भक्त भी आनंदित होकर नाचते दिखे।
विज्ञापन


भक्त भी आराध्य के दर्शन के दौरान ठाकुरजी के साथ होली खेल रहे हैं। होली के गीतों और रसियाओं के साथ मंदिर में ठाकुरजी के भक्तों पर गुलाल डाला जा रहा है। मंदिर में यह आनंद सभी को होलीमय भक्ति के रंग में सराबोर कर रहा है।
विज्ञापन


मंदिर द्वारिकाधीश में मंगला के बाद होली का रंग छाने लगता है। भक्त भी इस प्रसादी रूपी गुलाल में रंगने को तैयार दिखे और रंग में सराबोर होकर अपने को धन्य माना। मंदिर द्वारिकाधीश के साथ ब्रज के अन्य मंदिरों में भी होली का यह आनंद देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि होली के इस उत्सव का आनंद लेना है तो ठाकुर मंदिर द्वारकाधीश में ही आपको मिलेगा क्योंकि ब्रज के सुप्रसिद्ध रसिया प्रतिदिन राजभोग के दर्शन में ठाकुर मंदिर द्वारिकाधीश में ही गाए जाते हैं जिससे वास्तव में ऐसा प्रतीत होता है कि ब्रज में होली केवल पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिरों में ही मनाई जाती है। इस अवसर पर श्रीधर चतुर्वेदी, कमला शंकर, राकेश तिवारी, एडवोकेट बीएन चतुर्वेदी, ओम प्रकाश गुप्ता, राधा रमन अरोरा, राजीव चतुर्वेदी, बृजेश चतुर्वेदी, बनवारी लाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed