फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सरकार! नापाक ‘पाक’ और आतंक का खात्मा करें

सरकार! नापाक ‘पाक’ और आतंक का खात्मा करें

Mon, 18 Feb 2019 11:10 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Mon, 18 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
सरकार! नापाक ‘पाक’ और आतंक का खात्मा करें
सरकार! नापाक ‘पाक’ और आतंक का खात्मा करें - फोटो : अमर उजाला
कासगंज/गंजडुंडवारा। पुलवामा में आतंकी हमले का विरोध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को व्यापारियों ने कासगंज में सब्जी मंडी बंद रखी तो गंजडुंडवारा का बाजार बंद रहा। विभिन्न संगठनों एवं व्यापारियों ने प्रदर्शन कर पाकिस्तान और आतंकवाद के पुतले जलकर पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शहर के थोक सब्जी व्यवसायी सुबह प्रदर्शन के लिए सड़कों पर आ गए। राम-रहीम एसोसिएशन के तत्वावधान में व्यवसायी पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी करने लगे। देखते ही देखते पूरी सब्जी मंडी पूरी तरह से बंद कर दी। व्यापारियों ने मंडी परिसर में ही पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला फूंका। भारत सरकार से मांग की कि पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई आतंक का सफाया करें। रोशन, दुर्गा दास, श्रीराम कुशवाह, ज्ञानेंद्र वर्मा, गौरव यादव, शिवू राइन, इस्लाम, शकील, जॉनी, विक्की, राहीश, दानिश, दिनेश, आसिफ, नागपाल, बब्बन, शकील, नौशाद, परवेज, रफीक, अच्छन, शीलप्रिय विद्यार्थी, महेंद्र कुशवाह, जावेद, मुस्तकीम, राजू, नईम रहे।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा में सर्व समाज के प्रदर्शन के बीच सोमवार को व्यापारियों ने भी बाजार बंद रखा। प्रदर्शनों में व्यापारियों ने भी सहभागिता निभाई और पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी की। बाजार बंदी अभूतपूर्व रही। नगर के रेलवे रोड सराफा बाजार, राजाराम चौराहा, सब्जी मण्डी टीन बाजार, चौकसटटी बाजार, कादरगंज रोड, एटा रोड, थाना रोड, स्टेट बैंक रोड, सभी बाजार पूरी तरह बंद रहे। जगह जगह एकत्रित होकर पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश जता रहे थे। नगर के हनुमान गढ़ी चौराहे से आक्रोशित युवा पाकिस्तान की अर्थी निकालते हुए सुदामापुरी रोड, सब्जी मंडी टीन बाजार, एटा रोड होकर कैनाल रोड, रेलवे रोड पर प्रदर्शन करते हुए फिर से हनुमान गढ़ी चौराहे पर पहुंचे। आतंकवाद के पुतले को जूते चप्पलों की माला पहनाकर पुतला दहन किया। प्रदर्शन में व्यापारियों अलावा में आरएसएस एवं भाजपाइयों ने भी सहभागिता की। आशीष गुप्ता, ऋषि अग्रवाल, सुभाषचंद्र गुप्ता, उमेश चंद्र आर्य, अभय पाल सिंह शाक्य, शंभूदयाल वर्मा, राजकुमार गुप्ता, भारत गुप्ता, अजय गुप्ता, रवि गुप्ता, उदयवीर सिंह पुष्पेंद्र वर्मा, रवि शाक्य, शशिकांत शाक्य, जगत सिंह पुंढीर, गोपाल अग्रवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed