फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   कार पलटने से सराफा व्यापारी की मौत

कार पलटने से सराफा व्यापारी की मौत

Thu, 17 Jan 2019 10:46 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Thu, 17 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
कार पलटने से सराफा व्यापारी की  मौत
accident - फोटो : demo
बिछवां (मैनपुरी)। साले की शादी के लिए चढ़ावा लेकर लौट रहे युवक की कार थाना क्षेत्र के गांव शाहआलमपुर के पास बुधवार रात डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए जिला अस्पताल में ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने एटा निवासी सराफा व्यापारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल को सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जनपद एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव पिलुआ निवासी 30 वर्षीय अजय कुमार बुधवार को अर्टिका कार से साथी कल्लू के साथ मैनपुरी साले की शादी के लिए चढ़ावा लेने आए थे। रात के समय दोनों कार से वापस कुरावली कस्बा के मोहल्ला वेदनटोला ससुराल जा रहे थे। कार जब थाना क्षेत्र में गांव शाहआलमपुर के पास पहुंची, तभी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। वहीं कल्लू को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी आ गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजनों के अनुसार कुरावली के मोहल्ला वेदनटोला निवासी विपिन वर्मा की 17 जनवरी को शादी है। मृतक अजय कुमार शादी की तैयारियों में लगा हुआ था। शादी से ठीक एक दिन पहले वह चढ़ावा सहित अन्य सामान लेने के लिए मैनपुरी बाजार आया था। अजय की मौत से शादी वाले घर में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed