{"_id":"5c1bcd12bdec225727278869","slug":"21545325842-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैमर बंद होने की सूचना पर जेल दौड़े अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैमर बंद होने की सूचना पर जेल दौड़े अधिकारी
विज्ञापन
Jail Love Story
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिला कारागार में जैमर बंद होने की जानकारी मिलने पर बुधवार रात को डीएम-एसएसपी पुलिस बल के साथ जेल पहुंचे। उन्होंने बंदी और कैदियों की सघन तलाशी कराई। हालांकि जेल में पुलिस को कोई भी आपत्तिजनक वस्तु हाथ नहीं लग सकी।
देर शाम को जिलाधिकारी आईपी पांडेय को जेल में कैमरे और जैमर बंद होने की सूचना मिली। इसके बाद डीएम, एसएसपी आशीष तिवारी नेे बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ जेल में छापामार कार्रवाई की। जिला जेल में पुलिस बल ने प्रत्येक बैरक और उनमें निरुद्ध बंदी एवं कैदियों की सघन तलाशी कराई। बैरक के साथ ही अस्पताल और पाकशाला में भी चेकिंग की गई। जेल में हुई करीब दो घंटे तक की चेकिंग देख कैदियों में हड़कंप मच गया। जेल अधीक्षक पीपी सिंह ने बताया कि अधिकारियों ने बंदी और बैरक की चेकिंग कराई थी। इस दौरान जेल के अंदर कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है। बता दें कि देर शाम हुई तलाशी से पहले अधिकारियों ने सुबह भी जेल का निरीक्षण किया था।