{"_id":"5c0d2e49bdec2241427bc2b6","slug":"21544367689-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर आयल प्लांट में लगी आग, एक मजदूर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर आयल प्लांट में लगी आग, एक मजदूर झुलसा
Updated Sun, 09 Dec 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। कोटवन-नवीपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक टायर आयल प्लांट में गैस की टंकी फटने से आग लग गई। आग से वहां काम कर रहा एक मजदूर घायल हो गया। जिसे भर्ती कराया है। दमकल की गाड़ी ने डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया।
कोटवन-नवीपुर औद्योगिक क्षेत्र में संचालित टायर आयल प्लांट बालाजी ग्रींस में रविवार की दोपहर तीन बजे के लगभग अचानक जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्लांट की टंकी फटने से यह हादसा हुआ। घटना में वहां कार्य कर रहे एक कर्मचारी झुलस गया।
घायल कर्मचारी जुनैद पुत्र आशा मोहम्मद (30) निवासी पुन्हाना हरियाणा एवं उसका एक अन्य साथी अपने आपको बचाने के लिए भाग खड़ा हुआ। सूचना पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं। घटना के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि संचालक पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही रफूचक्कर हो गए। घंटों तक वहां धुएं का गुबार उठता रहा।
विज्ञापन
एक पखवाड़े में टायर आयल प्लांटों में अग्निकांड की यह तीसरी घटना है। 27 नवंबर को सर्वोत्म इंडस्ट्रीज में भीषण आग लग गई थी। इसी कंपनी में 17 जून को बायलर फटने से एक कर्मचारी की मौत हो गई थी। वहीं सात दिसंबर को एक इकाई में आग लगने से नरेंद्र नामक मजदूर घायल हो गया था।