{"_id":"5c07eedbbdec2241a73a78c4","slug":"21544023771-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से छात्र की मौत
Updated Wed, 05 Dec 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी-किशनी। कटरा समान क्षेत्र में मैनपुरी मार्ग स्थित रूपपुर पुलिया के पास एक ट्रक ने बाइक सवार छात्र को रौंद दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। वहीं शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र निवासी बीएससी एग्रीकल्चर प्रथम वर्ष का छात्र दीपांशु यादव बुधवार की सुबह बाइक से परीक्षा देने ज रहा था। बाइक जब किशनी-मैनपुरी मार्ग पर सुबह करीब आठ बजे रूपपुर पुलिया के पास पहुंची, तभी मोरंग लादकर आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया। शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सड़क हादसे में दो घायल
किशनी। कटरा समान क्षेत्र में महिगवां तिराहा के पास बुधवार की दोपहर बाइक सवार को बस ने टक्कर मार दी। गांव महिगवां निवासी 50 वर्षीय पंछीलाल शाक्य हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सैफई रेफर कर देिया गया। वहीं एक अन्य हादसे में गांव सुंदरपुर निवासी वृद्ध घायल हो गए। गांव निवासी 65 वर्षीय नवाब सिंह साइकिल से कस्बा बजार आए थे। वापस लौटते समय ब्लाक के सामने ट्रक ने चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।