फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   पल्सर सवारों ने महिला के गले से तोड़ी चेन

पल्सर सवारों ने महिला के गले से तोड़ी चेन

Fri, 23 Nov 2018 08:22 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
पल्सर सवारों ने महिला के गले से तोड़ी  चेन
चेन स्नेचिंग - फोटो : amar ujala
मथुरा। शुक्रवार को हाईवे की प्रगतिशील कालोनी में नकाबपोश पल्सर सवार बदमाशों ने महिला के गले से चेन तोड़ ली। महिला घर के बाहर निकलकर पड़ोस में जा रही थी। घर के पास हुई चेन स्नेचिंग की वारदात से सनसनी फैल गई। हाईवे पुलिस ने पल्सर सवारों की तलाश की, पर नाकामी ही हाथ लगी।
विज्ञापन


थाना हाईवे की प्रगतिशील कालोनी निवासी विजया पत्नी गोविंद शुक्रवार की दोपहर तीन बजे अपने घर से निकलकर पड़ोस में जा रही थी। इसी बीच पल्सर सवार नकाबपोश युवकों ने महिला के गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। महिला ने शोर मचाया, जब तक कालोनी से कोई पहुंचता पल्सर सवार भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने पल्सर सवारों की तलाश की, पर कोई भी हाथ नहीं लग सका। पीड़िता ने थाना हाईवे में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अनूप सरोज ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed