फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नोटबंदी-जीएसटी से उद्योग,व्यापार हुआ चौपट -शिवपाल

नोटबंदी-जीएसटी से उद्योग,व्यापार हुआ चौपट -शिवपाल

Sun, 18 Nov 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
नोटबंदी-जीएसटी से उद्योग,व्यापार हुआ चौपट -शिवपाल

विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा भाजपा शासन में हुई नोटबंदी और जीएसटी ने व्यापार व उद्योग को पूरी तरह से तबाह करने का काम किया। व्यापारी हमेशा सुरक्षा,अच्छा माहौल चाहता है। हम सरकार में रहे तो हमेशा व्यापारियों के साथ मिलकर काम किया। सरकार की इनकम बढ़ाने के तरीके हमेशा इन्हीं व्यापारियों ने बताए हैं। लोकसभा चुनाव प्रसपा पूरी तैयारी के साथ लड़ेगी।


प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव रविवार को और्चिटग्रीन में उद्यमियों तथा व्यापारियों के साथ आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उद्यमियों एवं व्यापारियों को नोटबंदी तथा जीएसटी ने चौपट करने का काम किया। आज उद्योगों को 56 प्रतिशत तक ही टैक्स देना पड़ रहा था। हमारे विरोध के बाद भाजपा सुधार को मजबूर हुई। इनकम टैक्स 40 प्रतिशत तक लिया जा रहा है। प्रसपा दस से 15 प्रतिशत के पक्ष में हैं। हम मौका मिलने पर इसे करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ हम कभी नहीं गए। सपा से हम बाहर नहीं जाना चाहते थे। क्योंकि 45 वर्ष संघर्ष किया। लेकिन गुंडा-माफियाओं की सक्रियता का हमने विरोध किया इसके कारण हमें नई पार्टी बनानी पड़ी। आगामी लोकसभा चुनाव तो पूरी दमदारी से लड़ेंगे यह तय है कि 2019 में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के बिना किसी की सरकार नहीं बनेगी। धीरेंद्र यादव द्वारा आयोजित बैठक की अध्यक्षता विजय जैन देवता ग्लास ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने किया। इस दौरान उद्यमी प्रदीप गुप्ता, अरुण जैन, संजय गुप्ता, मोहित अग्रवाल, हाजी शादाब, अरशद काजी, पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीम भाई, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव छोटू, प्रभाष जैन राजा,मीना राजपूत, मंडल प्रभारी देवेंद्र गुप्ता, पप्पू यादव, नीरज यादव सहित काफी लोग मौजूद थे। बैठक के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल के सुहाग नगर स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने पूर्व विधायक की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed