फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   रंग का रंग जमाने ने बहुत देखा है, क्या कभी आपने बलवीर से बात की है...

रंग का रंग जमाने ने बहुत देखा है, क्या कभी आपने बलवीर से बात की है...

Tue, 13 Nov 2018 10:23 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
रंग का रंग जमाने ने बहुत देखा है, क्या कभी आपने बलवीर से बात की है...
बलवीर - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

जिले में तमाम ऐसी शख्सियत ने जन्म लिया है जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर मुकाम पाया है। ऐसी ही शख्सियतों में राष्ट्रीय कवि के रूप में कवि बलवीर सिंह रंग का नाम ऐसा रहा जो देश में जाना गया।वे पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी, हरिवंश राय बच्चन व अन्य नामचीन कवियों के साथ मंच साझा करते थे। उनकी काव्य रचनाएं आज भी लोग जुबान पर गुनगुनाते हैं।
14 नवंबर 1911 को बलवीर सिंह का जन्म जिले के अमांपुर ब्लॉक के गांव नगला कटीला में एक किसान परिवार में हुआ था। बचपन से ही उनकी काव्य के प्रति रुचि थी। गांव की गलियों से खेलते गुनगुनाते हुए वे शहर की ओर निकले। आज भी उनके परिवार के लोग इस गांव में रहते हैं। रंग जी भले ही हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उनकी कविताएं आज भी उन्हें जीवंत बनाए हैं। उन्होंने सिंहासन, प्रवेश गीत सांझ सकारे, संगम, गंध रचती छंद, शारदीय जैसे कई कविता संग्रह उन्होंने लिखे।
विज्ञापन

उनकी चर्चित कविताओं में मेरे पास न आओ में सिंहासन हूं, सुख समृद्धि के नाम युद्ध का ज्ञापन हूं, सत्ताधीशों की सांसों का सहचर हूं, भीतर वैसा नहीं कि जैसा बाहर हूं। युवाओं को प्रेरित करते हुए कवि रंग ने लिखा कि ओ जीवन के थके पखेरू उड़े चलो हिम्मत मत हारो, पंखों में भविष्य बंदी है मत अतीत की ओर निहारो।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताजी सुभाष ने दिया था उपनाम रंग
कासगंज। बलवीर सिंह रंग को उपनाम रंग नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने दिया। 1940 में नेताजी एटा आए थे। इस दौरान कवि बलवीर सिंह रंग ने कविता पाठ किया। इस कविता पाठ से नेताजी काफी प्रभावित हुए और उन्होंने बोला बलवीर तुमने रंग जमा दिया अब से तुम्हारा नाम बलवीर सिंह रंग होगा।
- कवि रंग देश के उन कवियों में से हैं। जिन्होंने किसानों, पीड़ितों की आवाज को कविता का रूप दिया। उन्होंने अपने काव्य पाठ के माध्यम से पूरे देश में धाक जमाई और इस इलाके का नाम रोशन किया- डा. अखिलेश चंद्र गौड।
- कवि रंग की कविताएं ऐसी हैं जो हर किसी पर अपनी छाप छोड़तीं हैं। आज भी तमाम कवि उनकी कविताओं के तुकांत चोरी करते हैं। कवि रंग के कविता संग्रहों का शासन को संरक्षण करना चाहिए और देश के संग्रहालयों में काव्य संग्रह मिलने चाहिए। दविंद्र चंडौक।

- कवि रंग का पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी, हरिवंश राय बच्चन व देश के अन्य कवियों से काफी याराना था। वे उन्हीं के साथ मंचों पर कविता पाठ करते थे और उनकी कविताओं के प्रशंसकों की लंबी लाइन थी। अखिलेश सक्सेना, निर्झर कवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed