फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कोच कंडक्टर ने मांगी टिकट, युवती ने फंसाने की दी धमकी

कोच कंडक्टर ने मांगी टिकट, युवती ने फंसाने की दी धमकी

Tue, 06 Nov 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
कोच कंडक्टर ने मांगी टिकट, युवती ने फंसाने की दी  धमकी
टूंडला (फिरोजाबाद)। पूर्वा एक्सप्रेस के प्रथम श्रेणी वातानुकूलित कोच में कोच कंडक्टर को युवती से टिकट मांगना महंगा पड़ गया। युवती ने बिना टिकट यात्रा करने के बावजूद कंडक्टर को रेलमंत्री को ट्विट कर झूठे मुकद्दमे में फंसाने की धमकी दे डाली। इसको लेकर हडकंप मच गया। युवती को बड़ी मुश्किल से कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर उतारा गया।
विज्ञापन


मामला 12382 पूर्वा एक्सप्रेस का है। ट्रेन में टूंडला हैड क्वार्टर के कंडक्टर रामकुमार ड्यूटी कर रहे थे। जब वे कोच चेक कर रहे थे। उसी दौरान प्रथम श्रेणी के कोच के सी केबिन में एक युवक एवं युवती उन्हें मिले। युवक ने अपना टिकट कंडक्टर को दिखाया। वह नई दिल्ली से धनबाद की यात्रा कर रहा था। उसके साथ ही एक युवती भी उसी कोच में बैठी हुई थी। जिसके पास टिकट नहीं था। युवती ने कंडक्टर को बताया कि यात्रा के दौरान उसकी दोस्ती युवक राजकुमार सिंह से हो गई थी।
विज्ञापन


इसके चलते वह उसके साथ हावड़ा तक जा रही है। टिकट मांगने पर उसने टिकट न होने की बात कही। जब कंडक्टर ने टिकट न होने पर रसीद बनवाने के लिए कहा, तो युवती ने उल्टा कंडक्टर को ही धमकाना शुरू कर दिया। युवती ने कंडक्टर को धमकाया कि वह रेलमंत्री को ट्वीट करके उसे झूठे केस में फंसवा देगी। इसके बाद घटना से कंडक्टर ने कॉमर्शियल कंट्रोल टूंडला को अवगत कराया। कंट्रोल ने आरपीएफ टूंडला को मैसेज दिया, लेकिन आरपीएफ टूंडला भी युवती को कोच से नहीं उतार सकी। आखिर में उसे कानपुर आरपीएफ द्वारा उतारा गया। यह मामला पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed