{"_id":"5bd4a3c2bdec22697300b533","slug":"21540662210-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भावना चौहान हत्याकांड का आरोपी शूटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भावना चौहान हत्याकांड का आरोपी शूटर गिरफ्तार
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान भावना चौहान हत्याकांड का आरोपी शूटर गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। वह भाजपा नेता मदन चौहान हत्याकांड के आरोपी व एक अन्य साथी के साथ गांव आया था। एसपी ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।
कोतवाली क्षेत्र के शृंगारनगर निवासी भावना चौहान की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। मामले में भाजपा के दिवंगत नेता मदन चौहान के पुत्रों की नामजदगी की गई थी। बाद में उक्त लोग निर्दोष पाए गए थे। पुलिस ने घटनाक्रम का खुलासा करते हुए जेल में बंद जेठ पर साजिश रचने का खुलासा किया था। वहीं मामले मेें शूटर गौरव चौहान निवासी गांव हरचंदपुर की तलाश शुरू कर दी थी। एसपी अजय शंकर राय ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। शनिवार को मिली सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली जसवीर सिंह सिरोही, स्वाट टीम प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने टीम के साथ गांव हरचंदपुर के पास दबिश दी।
पुलिस को आता देख कर शूटर गौरव चौहान, उसके साथ मौजूद भाजपा नेता मदन चौहान हत्याकांड का आरोपी आशू गौर व जबर सिंह निवासी जवापुर थाना दन्नाहार ने पुुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गौरव चौहान को पकड़ लिया। वहीं आशू गौर व जबर सिंह भाग निकले। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा व पांच कारतूस बरामद किए। एसपी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि भागे हुए आशू गौर पर 50 हजार का इनाम घोषित है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
14 हत्याएं करने की बात स्वीकारी
एसपी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि गौरव चौहान बेहद शातिर शूटर है। पूछताछ में उसने कबूल किया है कि उसने अब तक करीब 14 लोगों की हत्याएं की हैं। मामले सिर्फ पांच ही खुल सके। गौरव पर हत्या, हत्या की कोशिश समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
लकी तमंचा दे दो..
पुलिस ने जब आरोपी गौरव चौहान को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया। तो उसे थाने लेकर आए, वहां उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके तमंचा का वार कभी खाली नहीं गया। वह उसका लकी तमंचा है, वह पुलिस से तमंचा वापस करने की बात कह रहा था।