{"_id":"5bb64aa4867a55291b47a677","slug":"21538673316-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर तेजाब डालने के मामले में दो पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पर तेजाब डालने के मामले में दो पर मामला दर्ज
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
fir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कोर्ट से तारीख कर लौट रही महिला पर तेजाब डालने के मामले में पुलिस ने एक को नामजद करते हुए दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला का अलीगढ़ में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस्माइलपुर निवासी यास्मीन पत्नी अब्दुल सत्तार का कोर्ट में जमीन के विवाद का मुकदमा चल रहा है। इसकी तारीख करने महिला बुधवार को कोर्ट आई थी। तारीख कर कोर्ट से बाहर निकलते समय शाहिद निवासी अमांपुर तिराहा एक अन्य के साथ स्कूटी पर मिला और महिला पर तेजाब डालने के बाद फरार हो गया। महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। मामले में महिला ने आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी रिश्ते में महिला का जेठ है। कोतवाली के एसएसआई जगमोहन कश्यप ने बताया कि महिला का अलीगढ़ में इलाज चल रहा है। जमीन के विवाद की रंजिश का मामला है। मामले की जांच की जा रही है।