{"_id":"5bab9f81867a557ff129d0d1","slug":"21537974145-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज एक्सप्रेस के पहिये से उठी चिंगारी, वायरिंग में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज एक्सप्रेस के पहिये से उठी चिंगारी, वायरिंग में लगी आग
Updated Wed, 26 Sep 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरह (मथुरा)। बुधवार की सुबह को निजामुद्दीन से झांसी जा रही ताज एक्सप्रेस के पहिये से तेज चिंगारी निकलने के बाद पहिये के आसपास की वायरिंग में आग लग गई। इस पर ट्रेन को फरह के निकट रोका गया। आग की सूचना पर रेलवे के इंजीनियरों ने ट्रेन के पहिये को ठीक कर रवाना किया। इसके चलते ट्रेन 25 मिनट तक गांव फतिहा स्टेशन पर खड़ी रही।
बुधवार सुबह 9:30 बजे ताज एक्सप्रेस के एस 12 कोच के पहिये से तेज चिंगारी निकलने लगी और धुएं के साथ आग लग गई। चिंगारी व तेज आवाज पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस पर कोच कंडक्टर ने चालक को इसकी सूचना दी। चालक ने फतिहा स्टेशन के निकट ट्रेन को रोक दिया। सूचना पर स्टेशन मास्टर रेलवे इंजीनियरों और आग बुझाने के उपकरण लेकर पहुंच गए।
इंजीनियरों के दल ने आग पर काबू किया 25 मिनट में पहिया व ब्रेक को सही किया। इसके बाद गाड़ी को आगरा की ओर रवाना किया। डीआरएम के पीआरओ डॉ. संचित त्यागी ने बताया कि ताज एक्सप्रेस के कोच में आग की सूचना मिली थी। वह ब्रेक जाम होने के चलते चिंगारी बन गई थी जिसे बाद में बुझाया गया। पानी डालकर पहिये को ठंडा किया। आगरा पहुंचने पर गाड़ी को चेक करने के बाद रवाना किया गया।