{"_id":"5b8547dd42c792462e3b3cfa","slug":"21535461341-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई के साथ ससुराल जा रही महिला बाइक से गिरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई के साथ ससुराल जा रही महिला बाइक से गिरी, मौत
Updated Tue, 28 Aug 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी (किशनी)। भाई के साथ ससुराल जा रही महिला सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गई। भाई ने लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन वहां मौजूद लोग पत्थर दिल बने रहे। मदद की बजाय लोग फोटो खींचते रहे। करीब बीस मिनट बाद पहुंची पुलिस महिला को अस्पताल लेकर आई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
औरैया के गांव दोबा कछुपरा निवासी सुनील कुमार 33 वर्षीय बहन आशा और 12 वर्षीय भांजी को लेकर बाइक से थाना करहल के गांव तपा की नगरिया ससुराल छोड़ने जा रहे थे। बाइक जब किशनी थाना क्षेत्र में समान रजबहा के पास पहुंची तभी बाइक पर टंगा थैला एक साइकिल में फंस गया। बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे बाइक पर बैठी बहन आशा सिर के बल सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गई। बाइक रुकते ही सुनील बहन के पास आ गया और वहां मौजूद लोगों से अस्पताल पहुंचाने के लिए मद्द की गुहार लगाने लगा। इस दौरान मदद की जगह लोग महिला का फोटो खींचते रहे। युवक ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक केके तिवारी महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।
बाइक से गिरने से गंभीर रूप से घायल हुई आशा की सांसें पल पल टूट रहीं थीं। भाई चीख-चीख कर लोगों से मदद की गुहार लगा रहा था, लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। वहीं, मृतका की 12 वर्षीय पुत्री भावना की चीखों और फरियाद का भी किसी पर कोई असर नहीं हुआ। मासूम के आंसू देख किसी का भी दिल नहीं पसीजा। आखिरकार लोगों की संवेदनहीनता के चलते महिला की मौत हो गई।