फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   पुलिस भर्ती के नाम पर सात लाख ठगे

पुलिस भर्ती के नाम पर सात लाख ठगे

Fri, 17 Aug 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस भर्ती के नाम पर सात लाख  ठगे
फिरोजाबाद। पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख रुपया ठगने के बाद अब जान से मारने की हमें धमकी दे रहे हैं। सुहागनगर निवासी महिला उर्मिला देवी की ओर से यह शिकायत मुख्यमंत्री के साथ राज्य महिला आयोग को भेजी गई है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने एवं पैसा वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


सुहागनगर निवासी उर्मिला देवी पत्नी निरंजन लाल दिवाकर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं डीएम एवं एसएसपी को भेजे पत्र में कहा कि वर्ष 2013 में मेरे बेटे मनोज ने पुलिस भर्ती के लिए आवेदन किया था। इस दौरान मैनपुरी के दन्नाहार निवासी प्रमोद तथा कोशीपाल मिले और खुद के मंत्रियों से संबंध बताते हुए कहा कि वह आसानी से नौकरी लगवा देंगे। उन्होंने इसके एवज में सात लाख रुपया की डिमांड की।
विज्ञापन


पीड़िता ने कहा कि यह धनराशि दस बार में उधार लेकर दी थी। परंतु अभी तक नौकरी नहीं लग सकी। धनराशि को वापस नहीं किया। पीड़िता ने कहा कि अब धनराशि को वापस किए जाने को फोन करती हूं तो उक्त लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने थाना पुलिस से उचित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज करने एवं पुलिस भर्ती के नाम पर वसूली गई सात लाख की धनराशि को वापस दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाखों रुपया लेकर गायब हुई चिटफंड कंपनी के संचालक पर कार्रवाई नहीं किए जाने के निवेशक हैरान हैं। काफी शिकायत एवं अभियोग दर्ज कराने के बाद दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़ितों ने अब सीएम को पत्र भेजा है।

थाना उत्तर के जलेसर रोड टापा पैठ राम कृष्ण नगर निवासी गगन प्रकाश जैन पुत्र नरेंद्र प्रकाश जैन ने चिटफंड कंपनी संकल्प इन्फ्राडवलपर्स इंडिया प्रा. लिमिटेड के संचालकों में उमेश चंद्र शर्मा, विवेक व धीरज शर्मा पुत्रगण उमेश चंद्र शर्मा व सरिता शर्मा पत्नी उमेश शर्मा, काजल शर्मा पुत्री उमेश के खिलाफ खिलाफ थाना दक्षिण में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

कई माह बीतने के बावजूद इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उनका कहना है कि वह फरियाद लेकर डीएम नेहा शर्मा, एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ सिटी से लेकर थानेदार व नगर विधायक मनीष असीजा तक से मिले। लेकिन इनके कहने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस के अधिकारी उल्टा पीड़ितों को धमकाने का काम कर रहे हैं।


पीड़ितों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच कराने एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मांग करने वालों में सोबरन सिंह, राम प्रसाद, नंदराम, अनेग सिंह, सुनील कुमार, सुलेखा देवी, अंजू शर्मा, आशा शर्मा, उमेश चंद्र, रवि शंकर शर्मा, विपिन राठौर, महेशचंद्र, सुभाष चंद्र, हरी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed