{"_id":"5b6f1ffb4f1c1b922f8b465e","slug":"21534009339-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज द्वारिकाधीश में सोसनी, केशवदेव में सजेगी केसरी घटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज द्वारिकाधीश में सोसनी, केशवदेव में सजेगी केसरी घटा
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
मथुरा। द्वारिकाधीश मंदिर में रविवार को सोसनी घटा और श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित केशवदेव मंदिर में केसरी घटा सजाई जाएगी। मंदिरों में घटा के अनुरूप साज-सज्जा व सुगंधित फूलों का प्रयोग किया जाएगा। ये आयोजन शाम को होंगे।
सावन महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को हरियाली अमावस्या मनाई गई। भक्तों ने यमुना के विभिन्न घाटों पर स्नान कर दुग्धाभिषेक किया। सौंख रोड, श्मशान घाट, सदर बाजार महादेव घाट, कैंट काली समेत शनि मंदिरों में भक्तों ने तेल, काले तिल आदि से पूजा की। शाम को फूलबंगला सजाया गया व महाआरती हुई।
द्वारिकाधीश मंदिर में मंगला, भोग व शृंगार के दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शाम को हरी घटा सजाई गई। पूरे मंदिर प्रांगण को हरे कपड़े से सजाया गया। शाम सात बजे दर्शन खुलते ही भक्तों की भीड़ मंदिर में उमड़ पड़ी। रात करीब साढ़े आठ बजे तक यह क्रम जारी रहा।
विज्ञापन
मनोरथी ब्रजवासी परिवार रहा। इस दौरान मंदिर के अधिकारी श्रीधर चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी, मुखिया ब्रजेश, सुधीर, अमित चतुर्वेदी, दीनानाथ शर्मा, सुरेश शर्मा, अजय भट्ट, बनवारी लाल, राजीव चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।