फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   महिला कोच के रंग में होगा बदलाव

महिला कोच के रंग में होगा बदलाव

Thu, 09 Aug 2018 11:01 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
महिला कोच के रंग में होगा बदलाव
डेमो - फोटो : डेमो
कासगंज। इज्जत नगर रेलमंडल के डीआरएम दिनेश कुमार सिंह ने ट्रेनों में चलने वाले महिला कोच के रंगरूप में बदलाव के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अन्य कोचों की तरह महिला कोच भी सामान्य दिखाई देता है, जिससे महिलाएं आसानी से कोच की पहचान नहीं कर पाती हैं। ऐसे में महिला कोच के रंगरूप में बदलाव जरूरी है। वह अधीनस्थ अधिकारियों के साथ जंक्शन पर निरीक्षण कर रहे थे।
विज्ञापन

वह गुरुवार को सड़क मार्ग से जंक्शन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्मों, टिकटघर, यात्री प्रतिक्षालय पर भ्रमण करते हुए निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई के विशेष निर्देश दिए। डीआरएम ने जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के निर्माण संबंधी कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा शीघ्र निर्माण पूरा होने के बाद प्लेटफॉर्म नंबर एक को संचालित किया जाएगा। डीआरएम ने सुरक्षा और संरक्षा के संबंध में भी चर्चा की। निरीक्षण के बाद डीआरएम जंक्शन से फर्रुखाबाद जाने वाली ट्रेन का निरीक्षण करने पहुंचे। कोच के शौचालय की साफ सफाई के निर्देश दिए। इसी ट्रेन के स्पेशल कोच से वह विंडो निरीक्षण करते हुए फर्रुखाबाद गए। डीआरएम के निरीक्षण के दौरान कई मंडलीय अधिकारी, स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे। स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने डीआरएम की अगवानी कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed