{"_id":"5b6861454f1c1bf5498b5576","slug":"21533567301-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट, सरकारी अस्पतालों में तैनात होंगे आयुष्मान मित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट, सरकारी अस्पतालों में तैनात होंगे आयुष्मान मित्र
Updated Mon, 06 Aug 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन-आयुष्मान भारत की सफलता के लिए योजना से जुड़े प्रत्येक सरकारी व निजी अस्पताल में आयुष्मान मित्रों की तैनाती की जाएगी। ये आयुष्मान मित्र इन अस्पतालों में आने वाले मरीजों को योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करेंगे। जिले के तीन सरकारी अस्पतालों के लिए इन्हें चिन्हित कर लिया गया है।
आयुष्मान भारत योजना के तहत देश में करीब एक लाख आयुष्मान मित्रों को तैनात किया जाएगा। इनका प्रमुख कार्य लाभार्थियों और अस्पताल के बीच समन्वय स्थापित करना होगा। जिले के नोडल अधिकारी डॉ. मधुर कुमार ने बताया कि आयुष्मान मित्र सहायता डेस्क लगाकर योजना में पंजीकृत करने एवं पात्रता की पुष्टि के बाद दस्तावेजों करेंगे। सही पाए जाने पर वह योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी को कार्ड जारी कर देंगे।
बताया कि जिला अस्पताल, महिला अस्पताल व संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन के लिए आयुष्मान मित्रों को चिन्हित कर लिया गया है। संभवत: 15 अगस्त को प्रधानमंत्री इस योजना का शुभारंभ कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतिमाह पांच हजार रुपये मानदेय के अलावा मिलेगा 50 रुपये प्रति केस
योजना से जुड़े आयुष्मान मित्रों को प्रतिमाह पांच हजार रुपये तथा योजना के प्रति लाभार्थी 50 रुपये मानदेय के रूप में प्राप्त होगा। इस योजना के लिए प्राइवेट स्तर पर केडी मेडिकल व शीला शर्मा मेमोरियल ट्रस्ट ने भी आवेदन कर दिया है।