फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मुझे झूठ बोलने की आदत नहीं है ...

मुझे झूठ बोलने की आदत नहीं है ...

Wed, 04 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
मुझे झूठ बोलने की आदत नहीं है ...
अमांपुर। मंगलवार को रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन गुड़मंडी में किया गया। कवियों ने एक से बढ़कर एक कविता प्रस्तुत कर तालियां बटोरी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक देवेंद्र प्रताप वर्मा, पूर्व चेयरमैन सत्यप्रकाश गुप्ता व पूर्व चेयरमैन सुलोचना गुप्ता, उप जिलाधिकारी कृपाशंकर पांडेय, चेयरमैन चांद अली ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।
कवियत्री डा. रुचि चतुर्वेदी श्रंगार आगरा ने ‘मां शारदे वरदान दे भव सागर से तार दे’ के साथ सम्मेलन का आगाज किया। कवि कमलकांत तिवारी ने रचना पढ़ी ‘ना बोलूंगा सच के सिवा कुछ भी, मुझे झूठ कहने की आदत नहीं।’ कुलदीप रंगीला ने हास्य रस की कविताओं से लोगों को गुदगुदाया। कवि ग्या प्रसाद मौर्य ने काव्य पाठ किया कि ‘अपनी-अपनी तुनक में डोले, रीति रीति की बात न बोले।’ रुविया खान ने श्रंगार रस की कविता पढ़ी। अतुल मधुकर ने कविता पढ़ी कि ‘धर्म के तराजू पर तौलना चरित्र।’ बलराम श्रीवास्तव सहित अन्य कवियों ने भी कविता पाठ किया। इससे पूर्व संरक्षक मंडल व आयोजक कमेटी के सदस्य दिनेश चंद्र जौहरी, राकेश पाराशरी, रामनरायन मित्तल, अनुज राघव, आकाश गुप्ता सर्राफ , देवेश गुप्ता, सौरभ गुप्ता, गौरव गुप्ता, रामखिलाड़ी उपाध्याय ने अतिथियों व कवियों को फूल माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर कर स्वागत सम्मान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता गौरव कृष्ण पांडेय ने की। संचालन कवि अमित शर्मा ने किया। रामलाल साहू, सुनील गुप्ता, दीपक गुप्ता चेयरमैन, अशोक गुप्ता, शैलेंद्र सोलंकी, विनय प्रताप, मनोज गुप्ता, हनी गर्ग, बंटी गुप्ता, राहुल जौहरी, पंकज मिश्रा, परंतप सोलंकी, श्रीकृष्ण गौतम, मोहित गुप्ता, बसंत अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed