फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सहावर में मधुमक्खी पालकों से लूटपाट

सहावर में मधुमक्खी पालकों से लूटपाट

Wed, 23 May 2018 11:13 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
सहावर में मधुमक्खी पालकों से लूटपाट
सहावर में मधुमक्खी पालकों से लूटपाट - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
अमांपुर/सहावर।
अमांपुर और सहावर इलाके में पुलिस की सक्रियता को धता बताकर बदमाशों का कहर निरंतर जारी है। बदमाशों की सक्रियता पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। मंगलवार की रात्रि को बदमाशों ने अमांपुर में लूट की वारदात को अंजाम देने की नाकाम कोशिश की, चार परिवारीजनों को लाठी डंडों से प्रहार करके घायल कर दिया। वहीं सहावर इलाके में 6 मधुमक्खी पालकों के साथ मारपीट करके नकदी और मोबाइल लूट लिए। घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

अमांपुर में मंगलवार की रात्रि को नगला मुंडा में रक्षपाल पुत्र नाथूराम के घर बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाश छत के रास्ते से घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे। रक्षपाल और उसके परिवारीजन छत पर ही सो रहे थे। बदमाशों के छत पर पहुंचते ही रक्षपाल को किसी के होने का आभास हुआ। उसने आवाज लगाई तभी बदमाशों ने लाठी डंडों से सभी परिजनों पर प्रहार कर दिए। बदमाशों के हमले से रक्षपाल, उसके पड़ोस की छत पर सो रहे चंद्रपाल एवं उसकी भतीजी आरती एवं भारती पुत्री राजेश के साथ मारपीट कर दी। इससे चारों परिवारीजन लहूलुहान हो गए। चीखपुकार सुनकर गांव के अन्य ग्रामीण भी जाग गए।
विज्ञापन


शोरशराबा होते ही ग्रामीणों ने फायरिंग कर दी और अपने आप को घिरा हुआ देखकर बदमाश भाग गए। बदमाशों की लूटपाट की कोशिश तो नाकाम हो गई, लेकिन नगला मुंडा में दहशत का आलम बना हुआ है। सभी घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सहावर में गांव नाथूपुर के निकट बाग में मधुमक्खी पालन का कार्य करने वाले लोगों को बदमाशों ने निशाना बनाया। बाग में पहुंचकर बदमाशों ने मधुमक्खी पालक वीरेंद्र, अवतार, नरेश, रामेश्वर, हरविलास एवं पूरन निवासी मुवरई जनपद मुरैना मध्यप्रदेश को लाठी डंडों और लोहे की रौड से पीट पीटकर गंभीर घायल कर दिया। बदमाशों ने मधुमक्खी पालकों से 1300 रुपये की नकदी और दो मोबाइल लूट लिए। बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मधुमक्खी पालकों के शोरशराबे को सुनकर गांव नाथूपुर के लोग भी आ गए। घायलों को चिकित्सालय ले जाया गया जहंा उनका इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed