फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   गांवों में तालाब भरने को नहीं मिल पा रहा पानी

गांवों में तालाब भरने को नहीं मिल पा रहा पानी

Wed, 11 Apr 2018 07:44 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
गांवों में तालाब भरने को नहीं मिल पा रहा पानी
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। गर्मियों में गांवों में तालाब भरने के आदेश हवा हवाई साबित हो रहे हैं। अफसरों ने गांवों में तालाब भरने के आदेश तो दे दिए लेकिन किसी अधिकारी ने यह नहीं देखा कि तालाब भरे गए या नहीं। तालाब भरने के लिए नहर व रजबहा से जुड़ी ज्यादातर नालियों पर कब्जे हो गए। अब पानी भरने के लाले पड़े हैं।
विज्ञापन


एक अप्रैल से जिलाधिकारी ने सीडीओ, एसडीएम व बीडीओ को गांवों के तालाब में साफ पानी भरवाने के आदेश किए। साथ ही सिंचाई विभाग को नहर व रजबहा में तालाब भरने के लिए पानी छोड़ने के आदेश किए। लेकिन तालाब के लिए पानी पहुंचाने के लिए बनी नालियां या तो मिटा दी गईं या फिर उन पर कब्जे हो गए। अब हालात यह है कि 157 तालाबों में से 117 तालाबों में थोड़ा बहुत ही पानी पहुंचा है।
विज्ञापन


जिले के 40 तालाब ऐसे हैं जिनके लिए न तो पानी के इंतजाम हैं और न रजबहा से तालाब तक पानी भरने को नाली बनी है। इन तालाबों में थोड़ा बहुत घरों का ही गंदा पानी भरा है। इन तालाबों में रजबहा से पानी के लिए नाली आदि न होने को लेकर पंचायत सेक्रेट्री ने 40 तालाबों को भरवाने में असमर्थता जताई है। इसकी रिपोर्ट डीपीआरओ को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed