{"_id":"5ac665d04f1c1b1a6a8b5994","slug":"21522951632-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव चिकित्सा ने देखी मेडिकल कालेज निर्माण की प्रगति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव चिकित्सा ने देखी मेडिकल कालेज निर्माण की प्रगति
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। शासन के प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं शिक्षा रजनीश दुबे ने गुरुवार को जलेसर रोड पर बन रहे मेडिकल कालेज के कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज के स्टाफ के परिवार के लिए प्ले ग्राउंड बनाएं। विधायक के सुझाव को शामिल करते हुए गेट पर फिरोजाबाद शहर की पहचान से जुड़े चिह्न को लगाने के निर्देश दिए।
प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं शिक्षा रजनीश दुबे, डीएम नेहा शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव व एसडीएम संगम लाल यादव गुरुवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे जलेसर रोड स्थित मेडिकल कालेज के निर्माण की गुणवत्ता देखने के लिए पहुंचे। उन्होंने मेडिकल कालेज स्थल पर ही लगे मानचित्र को देखा। प्रमुख सचिव ने मेडीकल कालेज में प्रतिदिन आने ही वाले वाहनों के रखने की व्यवस्था को देखा।
मरीज के साथ आने वाले लोगों की बैठने की व्यवस्था, मरीजों के रुकने के साथ अन्य ठहरने की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कहा कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए तैयारी की जाए। प्रमुख सचिव ने प्राचार्य निवास, अन्य स्टाफ के साथ गैस चैंबर आदि के बारे में जानकारी की। विधायक मनीष असीजा ने मेडिकल कालेज भवन के निर्माण को गुणवत्ता के अनुरूप समय से पूर्ण कराए जाने की बात कही।