फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पखवाड़े में मलेरिया से लड़ेगा स्वास्थ्य विभाग

पखवाड़े में मलेरिया से लड़ेगा स्वास्थ्य विभाग

Wed, 04 Apr 2018 10:59 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
पखवाड़े में मलेरिया से लड़ेगा स्वास्थ्य  विभाग
सांकेतिक चित्र
एटा।
विज्ञापन

गर्मियां शुरू होते ही बढ़ रहे मच्छरों के प्रकोप और मलेरिया से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार है। सीएमओ कार्यालय में विशेष संचारी रोग पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर गोष्ठी में अधिकारियों को तमाम जानकारियां दी गईं।

गोष्ठी में नोडल अधिकारी डॉ. पीके शर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी हरि प्रसाद ने बताया कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर गोष्ठी होगी। जिसमें लोगों को मलेरिया जैसे रोगों के बारे में जानकारी दी जाएगी। सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने कहा कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर लार्वीसाइड दवा, मैलाथियान टैक्नीकल कीटनाशक दवा भेज दी गई है। मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में इसका छिड़काव और फॉगिंग की जाए। मलेरिया निरीक्षक लोकमन सिंह ने कहा कि गर्मियों और बरसात में मलेरिया संक्रमण की शुरूआत हो जाती है। इसलिए मलेरिया की रोकथाम के लिए उपायों के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सतीश चन्द्र नागर, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसके तिवारी, अध्यक्ष आईएमए डा. स्वतन्त्र शर्मा, अध्यक्ष नीमा डा. रामविलास शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed