फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   मथुरा के उद्योगपति और बेटों पर दर्ज हुआ मुकदमा

मथुरा के उद्योगपति और बेटों पर दर्ज हुआ मुकदमा

Fri, 23 Mar 2018 08:53 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 08:53 PM IST
विज्ञापन
मथुरा के उद्योगपति और बेटों पर दर्ज हुआ मुकदमा
डैमो - फोटो : डैमो
वृंदावन (मथुरा)। मथुरा के उद्योगपति श्रीनाथ चतुर्वेदी और उनके पुत्रों के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने अपनी प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। मामला हाई प्रोफाइल होने से पुलिस हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही है। मामले को उच्च अधिकारियों की निगरानी में आगे बढ़ाया जा रहा है। मामला 21 मार्च को एक सीए ने दर्ज कराया है।
विज्ञापन


थाना सदर बाजार क्षेत्र, मथुरा कैंट वसंतर मार्ग 30 निवासी सीए अभिषेक गर्ग ने मथुरा कोतवाली के पीरपंच गली निवासी श्रीनाथ चतुर्वेदी और उनके पुत्र सिद्धार्थ चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी और राजू चतुर्वेदी पर छटीकरा क्षेत्र में मां वैष्णो देवी मंदिर के समीप 2.71 एकड़ जमीन को धोखाधड़ी से अपने नाम कराने का आरोप लगाया है। 21 मार्च को अभिषेक गर्ग की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामला हाई प्रोफाइल होने से पुलिस ने विवादित जमीन का मौका मुआयना कर रही है। जमीन से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में कई कंपनियां और उनके निदेशक शामिल बताए जा रहे हैं। सभी कंपनियों और उनके निदेशकों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। वहीं, दूसरी ओर उद्योगपति और सीए के बीच जमीन को लेकर उपजे विवाद और मुकदमे की कार्रवाई होने पर नगर में चर्चाओं का दौर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed