फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   यमुना नदी पर बनाया गया नया पुल तैयार

यमुना नदी पर बनाया गया नया पुल तैयार

Sat, 10 Mar 2018 08:08 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
यमुना नदी पर बनाया गया नया पुल तैयार
पुल पर भगवा रंग रंगता मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
मथुरा। यमुना नदी पर बनाया गया नया पुल तैयार हो गया है। इस पुल की रेलिंग को भगवा रंग में रंग दिया गया है। शनिवार को सारा दिन रेलिंग पर कलर करने का काम चलता रहा। वहीं, मुर्गा फाटक पर बने ओवरब्रिज की रेलिंग को भी भगवा कर दिया गया है।
विज्ञापन
यमुना नदी पर बन रहा पुल तैयार हो गया है। माना जा रहा है कि दो चार दिन में इस पुल पर ट्रैफिक दौड़ने लगेगा। पुल के शुरू होते ही मथुरा से अलीगढ़, हाथरस और कासगंज को जाने वाले ट्रैफिक को शहर में आने के लिए जो 18 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता था वह खत्म हो जाएगा। रेंगते ट्रैफिक को भी रफ्तार मिल जाएगी।
विज्ञापन
पुराने पुल पर लगने वाले जाम से भी निजात मिल जाएगी। 11 फरवरी को जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा आए थे तब उन्होंने इस पुल का उद्घाटन किया था। वहीं मुर्गा फाटक पर बने ओवरब्रिज की रेलिंग भी भगवा कर दी गई है। इस ओवरब्रिज की रेलिंग पर भी सारा दिन पेंट करने का काम चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed