{"_id":"5a676ad84f1c1b81268b5f60","slug":"21516727000-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समिति चुनाव: 34 पर्चे निरस्त, 87 ने लिया नाम वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समिति चुनाव: 34 पर्चे निरस्त, 87 ने लिया नाम वापस
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
Election and marriage
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। नाम वापसी के अंतिम दिन 87 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए। इसके साथ ही अब चुनावी समर में मात्र 193 प्रत्याशी शेष हैं। बताते चलें कि 34 नामांकन निरस्त होने के बाद 280 प्रत्याशी शेष बचे थे।
जिले की 84 सहकारी ऋण समितियों पर शुरू हुई चुनावी प्रक्रिया में प्रत्याशियों की संख्या घटती जा रही है। 84 समितियों के 934 वार्ड में एकल नामांकन के चलते जहां 620 समितियों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। ऐसे में 314 प्रत्याशी शेष बचे थे।
नामांकन जांच में 34 नामांकन निरस्त होने के बाद 280 प्रत्याशी ही मैदान में बचे हैं। लेकिन मंगलवार को 87 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लेकर इस संख्या को और भी घटा दिया है। इसके साथ ही सहकारिता चुनाव में मात्र 193 प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
प्रत्याशियों की तस्वीर साफ होने के बाद विभाग ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। समितिवार प्रत्याशियों को चिन्हित किया जा रहा है। बताते चलें कि इन समितियों पर 29 जनवरी को चुनाव प्रस्तावित है।
934 नामांकन में 620 एकल प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन के चलते चुनाव में 314 दावेदार ही बचे हैं। जांच के दौरान इनमें से 34 का नामांकन निरस्त हो गया। वहीं 87 ने नाम वापस लिए हैं। ऐसे में अब चुनावी समर में मात्र 193 प्रत्याशी ही शेष हैं।
रवेंद्र कुमार, एआर कोआपरेटिव